हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: कब-कहां होगी तीसरे टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग? जानें पूरी डिटेल्स

India vs England 3rd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला राजकोट में खेला जाएगा। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा या सोनी पर नहीं होने वाली है।

विज्ञापन
India vs England

India vs England 3rd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच इन दिनों पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के दो मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी। अब सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट में 28 जनवरी को खेला जाएगा। इस मैच को लेकर इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का भी ऐलान हो चुका है। वहीं अब फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर तीसरे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां होगी?

यहां होगी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मैच राजकोट में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा। वहीं मैच के लिए टॉस शाम 6:30 बजे होगा। मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स पर होगा तो वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार पर होगी। जहां आप मैच देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: तीसरे टी-20 के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग इलेवन का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका

विज्ञापन

तीसरे मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जोस बटलर (कप्तान), बेन डकेट, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी स्मिथ, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को आराम दिया जा सकता है, क्योंकि हार्दिक को वनडे और फिर चैंपियंस ट्रॉफी भी खेलनी है। ऐसे में हार्दिक की जगह शिवम दुबे को प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया जा सकता है।

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

ये भी पढ़ें:- भारतीय स्टार ने जीता ICC महिला वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब, कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola