IND vs ENG: तीसरे टी-20 के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग इलेवन का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका

India vs England: तीसरे टी-20 के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। ये मैच 28 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा।

PAk (5)
विज्ञापन

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी-20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। अब तक खेले गए 2 मैचों में भारत ने दोनो ही मुकाबले अपने नाम किए हैं। तीसरा मुकाबला 28 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा। मैच के एक दिन पहले इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। तीसरे टी-20 में इंग्लैंड ने अपने दल में कोई बदलाव नहीं किया है।

तीसरे टी-20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

बेन डकेट, फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी स्मिथ, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।

Advertisment

पहली जीत की तलाश में इंग्लैंड

तीसरे टी-20 मैच में इंग्लैंड हर हाल में जीत हासिल करना चाहेगी। क्योंकि उसे सीरीज अपने नाम करने के लिए बचे हुए तीनों ही मुकाबले जीतने हैं। हालांकि अब तक खेले गए दो मैच में इंग्लैंड की टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। जोस बटलर को छोड़कर कोई भी इंग्लिश बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका है। इसके अलावा इस टीम का गेंदबाजी विभाग भी चिंता का विषय है। क्योंकि जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड जैसे घातक गेंदबाज दूसरे मैच में चेन्नई के मैदान पर खासा प्रभावित नहीं कर सके थे।

तिलक वर्मा ने पलट दिया पासा

दूसरे मैच में भारत की ओर से तिलक वर्मा ने कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने अपनी धमाकेदार पारी से मैच का पासा ही पलट दिया था। उन्होंने तीसरे मैच में 55 गेंदों में 72 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 4 चौके के अलावा 5 छक्के शामिल थे। इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड, जोफ्रा आर्चर के अलावा फिरकी गेंदबाज आदिल रशीद और लियाम लिविंगस्टोन के खिलाफ खुलकर बल्लेबाजी की थी। ऐसे में इंग्लैंड के गेंदबाजों को तिलक वर्मा को जल्द ही आउट करने का तरीका ढूंढना होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ