भारतीय स्टार ने जीता ICC महिला वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब, कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे

ICC Women’s ODI Cricketer of the Year: भारतीय स्टार खिलाड़ी ने आईसीसी महिला वनडे क्रिकेट ऑफ द ईयर का खिताब जीता है।

Team India (6)

ICC Women’s ODI Cricketer of the Year: आईसीसी ने 27 जनवरी को बड़ा ऐलान करते हुए महिला वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर के खिताब का ऐलान किया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना ने खिताब को अपने नाम किया। उन्होंने आईसीसी महिला वनडे क्रिकेट ऑफ द ईयर 2024 का खिताब जीत लिया है। बाएं हाथ की इस खिलाड़ी ने साल 2024 में शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में आईसीसी ने भी उन्हें बड़े खिताब से नवाजा और महिला वनके क्रिकेटर ऑफ द ईयर बना दिया।

विज्ञापन

वनडे में बेहतरीन प्रदर्शन

मंधाना ने साल 2024 में खेले गए वनडे मैच में कमाल की बल्लेबाजी की थी। बीते साल वनडे प्रारूप में दुनिया में सबसे ज्यादा रन मंधाना ने बनाए थे। उन्होंने 13 पारियों में 747 रन जड़े थे। इसके अलावा लौरा वोल्वार्ड्ट 697, टैमी ब्यूमोंट 554 और हेले मैथ्यूज 469 रन बनाने में सफल रही थीं। मंधाना ने इन दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा और पिछले साल वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाए। यही वजह रही कि उन्हें आईसीसी ने अब बड़े खिताब से नवाजा है।

विज्ञापन

तीन बार जीत चुकी हैं क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब

मंधाना ने साल 2024 से पहले साल 2021 में आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। इसके अलावा साल 2018 में भी इस खिलाड़ी को आईसीसी ने क्रिकेटर ऑफ द ईयर के खिताब से नावाजा था। वहीं साल 2018 में मंधाना को आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर और आईसीसी वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब मिला था।

स्मृति मंधाना ने अब तक भारत के लिए 7 टेस्ट मैचों में 57.18 की औसत के साथ 629 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक भी अपने नाम किए हैं। वहीं 97 वनडे मैच में मंधाना ने 46.25 की औसत के साथ 4209 रनों को अपने नाम किया, जिसमें 10 शतक भी शामिल हैं। वहीं 148 टी-20 मैच में उन्होंने 29.38 की औसत के साथ 3761 रन बनाए हैं। इस दौरान सलामी बल्लेबाज ने 30 अर्धशतक अपने नाम किए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ