टीम इंडिया ने आखिरकार एजबेस्टन का किला भेद डाला है। इंग्लैंड की पूरी टीम 271 रन बनाकर ढेर हो गई है। भारतीय टीम ने 336 रनों से जीत का स्वाद चखा है। विदेशी सरजमीं पर यह टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत है। आकाशदीप ने दूसरी पारी में 6 और मैच में कुल 10 विकेट चटकाए।
सिराज ने लाजवाब कैच लपकते हुए इंग्लैंड को 9वां झटका दे दिया है। जीत अब टीम इंडिया से सिर्फ एक विकेट दूर है।
---विज्ञापन---
टीम इंडिया जीत से 2 विकेट दूर है। हालांकि, कार्स और टंग की जोड़ी टीम इंडिया का इंतजार लंबा करवा रही है। सिराज और आकाशदीप अपना सबकुछ झोंक रहे हैं।
जेमी स्मिथ 88 रन बनाकर पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। आकाशदीप ने पंजा खोल दिया है। इंग्लैंड को 8वां झटका लग चुका है और टीम इंडिया अब जीत से सिर्फ 2 विकेट दूर है।
---विज्ञापन---
क्रिस वोक्स सिर्फ 7 रन के स्कोर पर प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन की राह दिखा दी है। इंग्लैंड को 7वां झटका लग गया है।
पहली इनिंग में धमाल मचाने के बाद जेमी स्मिथ ने दूसरी पारी में भी अर्धशतक जड़ दिया है। स्मिथ इंग्लैंड की हार को टालने में लगे हुए हैं और उनका साथ क्रिस वोक्स दे रहे हैं।
---विज्ञापन---
दूसरे सेशन का खेल शुरू हो चुका है। क्रिस वोक्स और जेमी स्मिथ की जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है। जीत के लिए अभी भी इंग्लैंड को 455 रनों की दरकार है। वहीं, टीम इंडिया को 4 विकेट और चटकाने हैं।
वॉशिंगटन सुंदर ने लंच ब्रेक से ठीक पहले इंग्लैंड के लिए पनप रही एक साझेदारी का अंत कर दिया है। यह विकेट भी है इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स का। स्टोक्स 33 रन बनाकर पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। लंच ब्रेक तक इंग्लैंड ने 6 विकेट 153 के स्कोर पर ही गंवा दिए हैं। टीम इंडिया को जीत की खुशबू आने लगी है।
---विज्ञापन---
इंग्लैंड का स्कोर 133 पर पहुंच चुका है। जेमी स्मिथ 23 और बेन स्टोक्स 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। यह साझेदारी टीम इंडिया को जल्द ही तोड़नी होगी। पहली पारी में कुछ ऐसी ही स्थिति में हैरी ब्रूक और स्मिथ ने 303 रनों की रिकॉर्ड पार्टनरशिप जमा डाली थी।
इंग्लैंड ने जैसे-तैसे 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। बेन स्टोक्स और जेमी स्मिथ की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। स्टोक्स 10 और स्मिथ 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।
---विज्ञापन---
इंग्लैंड को पांचवां झटका लग चुका है। हैरी ब्रूक सिर्फ 23 रन बनाकर चलते बने हैं। ब्रूक का विकेट काफी बड़ा है और यह मैच अब भारतीय टीम की जेब में नजर आ रहा है।
ओली पोप को 24 रन के स्कोर पर आकाशदीप ने पवेलियन की राह दिखा दी है। पांचवें दिन की शुरुआत टीम इंडिया के लिए जोरदार हुई है। पोप क्लीन बोल्ड होकर चलते बने हैं।
---विज्ञापन---
आखिरकार पांचवें दिन का खेल शुरू हो चुका है। ओली पोप और हैरी ब्रूक की जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है। पहला सेशन टीम इंडिया के लिहाज से काफी अहम है।
भारतीय समय के अनुसार, पांचवें दिन का खेल 5 बजकर 10 मिनट पर शुरू होगा। पहला सेशन 7 बजे तक चलेगा।
---विज्ञापन---
एजबेस्टन में बारिश रुक गई है। हालांकि, टीम इंडिया के लिए बुरी खबर यह है कि आज के दिन अब 80 ओवर का ही खेल हो पाएगा। यानी 10 ओवर बारिश के चलते कम हो गए हैं। इंग्लैंड के समय के हिसाब से 12 बजकर 40 मिनट पर खेल शुरू होगा।
एजबेस्टन में बारिश रुक चुकी है और कवर्स हटाए जा रहे हैं। हालांकि,थोड़ी ही दूर पर काले बादल फिर से मैदान की तरफ आते हुए दिखाई दे रहे हैं।
---विज्ञापन---
बारिश की रफ्तार अब थोड़ी से कम हो गई है और मैदान को सुखाने का काम चालू हो गया है। उम्मीद कीजिए कि इंद्र देव का मूड दोबारा से खराब ना हो।
एजबेस्टन में बारिश की रफ्तार और भी तेज हो गई है। कवर्स ने मैदान को पूरी तरह से ढक लिया है। खेल कितनी देर में शुरू हो पाएगा यह कहना बड़ा मुश्किल है।
---विज्ञापन---
यह नहीं होना था। बारिश फिर से एजबेस्टन में शुरू हो चुकी है। कवर्स मैदान पर आ चुके हैं। इसका मतलब है कि खेल शुरू होने में देरी होगी। इंतजार कितना लंबा होगा यह अभी कहना मुश्किल है।
थोड़ी देर बारिश होने के बाद अब एजबेस्टन में धूप निकल आई है। अब मैच समय से शुरू होने की उम्मीद है।
---विज्ञापन---