IND vs ENG: आकाश चोपड़ा ने टीम मैनेजमेंट के इस फैसले पर जताई नाराजगी, कहा- क्यों नहीं छिपाई ये बात?

जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के साथ खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 3 मैच में ही खेल पाएंगे। इस बात के सार्वजनिक होने पर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने टीम इंडिया के मैनेजमेंट पर सवाल उठाए है।

Team India

टीम इंडिया

विज्ञापन

India vs England Test Series: भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच लीड्स में खेला गया, जिसमें टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में मिली हार के बाद टीम इंडिया की फील्डिंग और गेंदबाजी पर काफी सवाल भी उठे। जसप्रीत बुमराह को छोड़कर पहले टेस्ट मैच में ओर कोई भारतीय गेंदबाज खास प्रदर्शन नहीं कर पाया था। पहली पारी में बुमराह ने 5 विकेट चटकाए थे। वहीं अब ये भी साफ हो गया है कि बुमराह इस सीरीज के सभी मैच नहीं खेल पाएंगे। वहीं इस बात को पहले से ही उजागर करने के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने टीम मैनेजमेंट पर सवाल खड़ा किया है।

टीम मैनेजमेंट के इस फैसले से नाखुश आकाश चोपड़ा

दरअसल सीरीज शुरू होने से पहले ही साफ हो गया था कि जसप्रीत बुमराह 5 मैच नहीं खेल पाएंगे। वहीं पहले मैच में मिली हार के बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने भी इस बात को साफ कर दिया था कि बुमराह सीरीज के सभी मैच नहीं खेल पाएंगे, वे सिर्फ 3 मैच में ही टीम इंडिया का हिस्सा होंगे। इसको लेकर टीम इंडिया के मैनेजमेंट पर सवाल उठाते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा “बुमराह इस सीरीज के 3 ही मैच खेलेंगे, लेकिन मुझे लगता है कि इसको पब्लिसाइज करने की क्या जरुरत थी। इसको सीक्रेट क्यों नहीं रखा गया? हम तो अपनी टीम भी नहीं बताते तो फिर इसको भी मत बताओ न। जब हम अपनी टीम मैच से पहले अनाउंस नहीं करते तो फिर बार-बार ये क्यों बताना कि बुमराह कितने मैच खेलेंगे?”

विज्ञापन

आगे उन्होंने कहा मेरा मानना है कि “इंग्लैंड को अंदाजा लगाने दो, कि बुमराह खेलेंगे या नहीं। बुमराह 3 मैच खेलेंगे, जिसमें से वे एक मैच खेल चुके हैं और आपको पता है वे अब 2 मैचों में ही उपलब्ध होंगे जो अच्छा नहीं है। इस बात के सामने आने से विपक्षी टीम मानसिक रूप से मजबूत हो जाएगी।”

4 जुलाई से खेला जाएगा दूसरा टेस्ट

टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच एजबेस्टन में खेला जाएगा। इंग्लैंड इस सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है। पहले मैच में टीम इंडिया की तरफ से 5 शतक देखने को मिले थे, बावजूद इसके टीम को हार का सामना करना पड़ा। अब देखने वाली बात होगी कि दूसरे टेस्ट मैच में कप्तान शुभमन गिल कितने बदलाव के साथ उतरते हैं? दूसरा मैच 4 जुलाई से खेला जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ