India vs Bangladesh 2nd Test: भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज अब समाप्त हो गई है। सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को टीम इंडिया ने जीतकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा किया है। खास बात ये रही कि इस मैच के 3 दिन बारिश के चलते खराब हुए, इन तीन दिनों में 2 दिन तो खेल शुरू ही नहीं हो सका था, बावजूद इसके भारतीय टीम ने महज 2 दिन के अंदर कानपुर टेस्ट को जीत लिया। इस मैच को जीतकर भारतीय टीम ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है।
घर पर लगातार 18वीं सीरीज में जीत
टीम इंडिया ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश को 2-0 से हराया है। इसके साथ ही भारत ने घर पर लगातार टेस्ट सीरीज जीतने के अपने रिकॉर्ड को और ज्यादा बेहतर कर लिया है। अब भारत के नाम घर पर लगातार 18 टेस्ट सीरीज जीतने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इससे पहले भारत ने 17 सीरीज लगातार घर पर जीती थी। इस मामले में ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर बनी हुई है। ऑस्ट्रेलिया ने अपने घर पर लगातार 10 टेस्ट सीरीज जीती है।
रोहित-जायसवाल की पार्टनरशिप
चौथे दिन टीम इंडिया ने काफी तेज बल्लेबाजी की थी। ऐसा लग रहा था मानों टी20 मैच चल रहा है। कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने भारत को काफी तेज शुरुआत दिलाई थी। इसके बाद बाकी खिलाड़ियों ने भी इसको बरकरार रखा था। पहली पारी में रोहित और जायसवाल के बीच महज 19 गेंदों पर 50 रनों की साझेदारी हो गई थी। जो रेड बॉल क्रिकेट में सबसे तेज 50 रनों की साझेदारी है।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: महज 14 गेंद के अंदर 3 विकेट, जडेजा की फिरकी में ऐसे फंसे बांग्लादेशी
21वीं सदी में पहली बार हुआ ऐसा
कानपुर टेस्ट की पहली पारी में भारतीय टीम ने 34.4 ओवर में 285 रन बनाकर ही अपनी पारी को घोषित कर दिया था। 21वीं सदी में किसी भी टीम द्वारा ऐसा पहली बार देखने को मिला जब 50 ओवर से पहले ही पारी को घोषित कर दिया गया हो।
भारत ने जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक
चौथे दिन भारत ने सबसे तेज 50, 100, 150, 200 और 250 रन बनाए थे। इसके साथ ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ दिया है। भारत ने 25 ओवर में 204 रन बनाए थे। इसके साथ ही टीम इंडिया टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाली टीम बन गई। भारत से पहले ये कारनामा ऑस्ट्रेलिया ने किया था। जिन्होंने साल 2017 में पाकिस्तान के खिलाफ 28.1 ओवर में दोहरा शतक पूरा किया था।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: 21वीं सदी में पहली बार हुआ ऐसा, रिकॉर्ड बल्लेबाजी के बीच टीम इंडिया ने कर दिया बड़ा धमाका
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
11 mins agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
47 mins agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
2 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
2 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
3 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
4 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
5 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
6 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines