Live Updates
भारत ने जीता कानपुर टेस्ट
भारतीय टीम ने कानपुर टेस्ट में बांग्लादेश को 7 विकेट से हराकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है। भारत के सामने बांग्लादेश ने जीत के लिए 95 रनों का लक्ष्य रखा था। दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। जायसवाल ने 51 और विराट कोहली ने 29 रन बनाकर नाबाद रहे।
जायसवाल आउट
भारत को यशस्वी जायसवाल के रूप में तीसरा झटका लगा है। जायसवाल 51 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
जायसवाल का अर्धशतक पूरा
दूसरी पारी में भी यशस्वी जायसवाल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। इस पारी में जायसवाल ने 43 गेंदों पर अर्धशतक लगाया है।
भारत का दूसरा विकेट गिरा
भारतीय टीम को दूसरा बड़ा झटका लगा है। रोहित शर्मा के बाद शुभमन गिल भी आउट हो गए हैं। मेहदी हसन मिराज ने बांग्लादेश को दूसरी सफलता दिलाई है। गिल 6 रन बनाकर आउट हुए हैं। भारत का स्कोर 34/2
रोहित शर्मा आउट
भारतीय टीम को कप्तान रोहित शर्मा के रूप में पहला बड़ा झटका लग चुका है। रोहित 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। मेहदी हसन मिराज ने बांग्लादेश को पहली सफलता दिलाई है। भारत का स्कोर 18/1
भारत की दूसरी पारी शुरू
भारतीय टीम की दूसरी पारी में बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। कप्तान रोहित शर्मा ने एक बार फिर से टीम को तेज शुरुआत दिलाई है। स्कोर 8/0
बांग्लादेश की दूसरी पारी समाप्त
कानपुर टेस्ट के पांचवें दिन बांग्लादेश की दूसरी पारी महज 146 रनों के अंदर ढेर हो गई है। जसप्रीत बुमराह ने बांग्लादेश को आखिरी झटका मुश्फिकुर के रूप में दिया। मुश्फिकुर 37 रन बनाकर आउट हुए। भारत के सामने अब इस मैच को जीतने के लिए महज 95 रन का लक्ष्य है।
बांग्लादेश का 9वां विकेट गिरा
जसप्रीत बुमराह ने बांग्लादेश को 9वां झटका दिया है। तैजुल इस्लाम बिना खाता खोले आउट हुए। बांग्लादेश के पास 78 रनों की बढ़ है। स्कोर 130/9
बांग्लादेश को लगा 8वां झटका
बांग्लादेश का आठवां विकेट गिर चुका है। जसप्रीत बुमराह ने मेहदी हसन मिराज को आउट किया है। मेहदी 9 रन बनाकर आउट हुए। बांग्लादेश का स्कोर 118/8
शाकिब अल हसन आउट
रवींद्र जडेजा ने बांग्लादेश को दिया सातवां बड़ा झटका। शाकिब अल हसन बिना खाता खोले आउट हुए। ये इस पारी में जडेजा का तीसरा विकेट है। भारत ने मैच पर शिकंजा कस लिया है। बांग्लादेश का स्कोर 94/7
बांग्लादेश का छठा विकेट गिरा
रवींद्र जडेजा ने लिटन दास के रूप में बांग्लादेश को छठा झटका दिया है। लिटन महज एक रन बनाकर पवेलियन वापस लौटे। भारत ने मैच पर शिकंजा कस लिया है। बांग्लादेश के पास अभी तक महज 42 रनों की बढ़त हुई है।
बांग्लादेश की आधी टीम पवेलियन लौटी
पांचवें दिन बांग्लादेश की आधी टीम दूसरी पारी में पवेलियन वापस लौट चुकी है। आकाश दीप ने मेहमान टीम को शादमान के रूप में पांचवां सबसे बड़ा झटका दिया है। शादमान 50 रन बनाकर आउट हुए। बांग्लादेश का स्कोर 93/5
शादमान का अर्धशतक पूरा
कानपुर टेस्ट के पांचवें दिन शादमान इस्लाम ने 97 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। शादमान ने बांग्लादेश की पारी को एक छोर से संभाल कर रखा है।
जडेजा को मिला विकेट
रवींद्र जडेजा ने बांग्लादेश को कप्तान नजमुल हुसैन शांतो के रूप में बड़ा झटका दिया है। शांतो 19 रन बनाकर आउट हुए। जडेजा की ये दूसरी पारी की पहली विकेट है। बांग्लादेश का स्कोर 91/4
नजमुल-शादमान ने संभाली पारी
पहले सेशन में जल्दी विकेट गिरने के बाद बांग्लादेश की पारी को कप्तान नजनुल हुसैन शांतो और शादमान इस्लाम ने संभाल लिया है। दोनों के बीच 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। भारत विकेट की तलाश में है। बांग्लादेश का स्कोर 87/3
बांग्लादेश का तीसरा विकेट गिरा
पांचवें दिन भारत की अच्छी शुरुआत हुई है। अश्विन ने अपने दूसरे ही ओवर में भारत को तीसरी सफलता दिलाई है। मोमिनुल हक 2 रन बनाकर आउट हुए। बांग्लादेश का स्कोर 36/3
5वें दिन का खेल शुरू
कानपुर टेस्ट के पांचवें दिन का खेल शुरू हो चुका है। रोहित शर्मा ने आर अश्विन को गेंदबाजी पर लगाया है। भारत जल्द से जल्द बांग्लादेश को ऑलआउट करना चाहेगा।
भारत के पास 26 रन की बढ़त
चौथे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने 2 विकेट खोकर 26 रन बना लिए थे। अब भारत के पास 26 रन की बढ़त बची है। फिलहाल शदमान 7 रन और मोमिनुल हक शून्य पर नाबाद हैं। बांग्लादेश का स्कोर 26/2
IND vs BAN 2nd Test Day 5 Highlights: भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर में टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच खेला गया। टीम इंडिया ने इस मैच को 7 विकेट से अपने नाम किया। इसके साथ ही भारत ने इस सीरीज में बांग्लादेश का 2-0 से सूपड़ा साफ कर दिया है। बांग्लादेश की दूसरी पारी 146 रनों पर शिमट गई थी। जिसके बाद टीम इंडिया के सामने जीत के लिए 95 रनों का लक्ष्य था। जिसको भारत ने 17.3 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
दूसरी पारी में भारत की तरफ से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली। भारत की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह, आर अश्विन और रवींद्र जडेजा ने 3-3-3 विकेट हासिल किए।
नीचे पढ़ें हाइलाइट…
संबंधित खबरें
PM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
3 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
3 hrs agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
3 hrs agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
4 hrs agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
4 hrs agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
5 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
6 hrs agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines