हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs BAN 2nd Test Day 4 Highlights: चौथे दिन का खेल समाप्त, बांग्लादेश ने दूसरी पारी में बनाए 26/2

India vs Bangladesh 2nd Test Day 4: कानपुर में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल समाप्त हो गया है। दिन का खेल खत्म होने के समय पर बांग्लादेश ने 2 विकेट के नुकसान पर 26 रन बना लिए हैं।

विज्ञापन
IND vs BAN

Live Updates

17:30 (IST) 30 Sept 2024

अश्विन को मिली दूसरी सफलता

बांग्लादेश की टीम को दूसरा झटका लगा है। अश्विन ने हसन महमूद को 4 रन के स्कोर पर आउट किया। यह अश्विन को दूसरा विकेट है।

17:21 (IST) 30 Sept 2024

बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका

बांग्लादेश को अपनी दूसरी पारी में 18 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा है। जाकिर हसन 10 रन बनाकर आर अश्विन का शिकार बने।

17:02 (IST) 30 Sept 2024

बांग्लादेश की दूसरी पारी हुई शुरू

बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 4 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 9 रन बना लिए हैं। भारत के लिए बुमराह और अश्विन गेंदबाजी की शुरुआत की।

16:39 (IST) 30 Sept 2024

भारत ने घोषित की पहली पारी

भारत ने अपनी पहली पारी 9 विकेट के नुकसान पर 285 रनों पर घोषित कर दी है। टीम इंडिया ने पहली पारी के आधार पर 52 रनों की बढ़त हासिल की है। मेहदी हसन मिराज और शाकिब ने 4-4 विकेट लिए।

16:39 (IST) 30 Sept 2024

भारत ने घोषित की पहली पारी

भारत ने अपनी पहली पारी 9 विकेट के नुकसान पर 285 रनों पर घोषित कर दी है। टीम इंडिया ने पहली पारी के आधार पर 52 रनों की बढ़त हासिल की है। मेहदी हसन मिराज और शाकिब ने 4-4 विकेट लिए।

16:33 (IST) 30 Sept 2024

टीम इंडिया को लगे झटके

टीम इंडिया को जल्दी-जल्दी तीन झटके लगे हैं। विराट कोहली के आउट होने के बाद जडेजा, अश्विन और राहुल भी आउट हो गए हैं। टीम इंडिया का स्कोर इस समय 8 विकेट के नुकसान पर 284 रन है।

16:16 (IST) 30 Sept 2024

IND vs BAN: विराट कोहली हुए आउट

टीम इंडिया को पांचवां झटका लगा। विराट कोहली 35 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के की मदद से 47 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें शाकिब ने आउट किया।

15:30 (IST) 30 Sept 2024

पंत हुए फेल

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए। वो 11 गेंदों में महज 9 रन बनाकर शाकिब अल हसन का शिकार बने।

15:20 (IST) 30 Sept 2024

गिल के रूप में टीम इंडिया को लगा तीसरा झटका

शुभमन गिल को शाकिब अल हसन ने आउट किया। उन्होंने 36 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेली। टीम इंडिया का स्कोर 141/3

14:58 (IST) 30 Sept 2024

भारत ने टी ब्रेक तक बनाए138 रन

भारत ने टी ब्रेक तक 16 ओवर में 138/2 रन बना लिए हैं। गिल 30 गेंद में 37 रन बनाकर नाबाद हैंं।

14:56 (IST) 30 Sept 2024

भारत मजबूत स्थिति की ओर

भैभारत 16 ओवर में 138य/2 jv yveरन बमनाकर बल्लेबाजी कर रहा है। गिल 30 गेंद में 37 रन बनाकर नाबाद हैंं।नेो टाॉॉचैचै टी ह भब्रेक में तकयिस,िसल्िँणए हौौैंं बनैा

14:37 (IST) 30 Sept 2024

जायसवाल हुए आउट, भारत को लगा दूसरा झटका

यशस्वी जायसवाल अर्धशतकीय पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने 51 गेंदों में 72 रन बनाए। भारत का स्कोर 130/2

14:15 (IST) 30 Sept 2024

भारत का स्कोर 100 के पार

महज 10.1 ओवर में भारत का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है। जायसवाल काफी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। तेजी से जायसवाल शतक की तरफ बढ़ रहे हैं। भारत का स्कोर 104/1

14:06 (IST) 30 Sept 2024

जायसवाल ने जड़ा अर्धशतक

कानपुर टेस्ट की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने अपना ताबड़तोड़ अर्धशतक पूरा कर लिया है। जायसवाल ने अर्धशतक 31 गेंदों पर पूरा किया है। भारत का स्कोर 89/1

13:47 (IST) 30 Sept 2024

रोहित शर्मा आउट

पहली पारी में भारतीय टीम को कप्तान रोहित शर्मा के रूप में पहला बड़ा झटका लग चुका है। रोहित 11 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हुए। मेहदी हसन मिराज ने बांग्लादेश को ये सफलता दिलाई है। भारत का स्कोर 55/1

13:44 (IST) 30 Sept 2024

50 रन की पार्टनरशिप

भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज पहले विकेट के लिए 50 रनों की पार्टनरशिप का रिकॉर्ड कानपुर में रोहित और जडेजा की जोड़ी ने बना दिया है। महज 3 ओवर में भारत ने 50 का स्कोर हासिल कर लिया।

13:25 (IST) 30 Sept 2024

भारत की पारी शुरू

कानपुर टेस्ट में टीम इंडिया की पहली पारी में बल्लेबाजी शुरू हो गई है। कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर मौजूद। जायसवाल ने तेज शुरुआत की है। भारत का स्कोर 8/0

13:13 (IST) 30 Sept 2024

233 पर ऑलआउट

कानपुर टेस्ट के चौथे दिन बांग्लादेश की टीम 233 रनों पर ऑलआउट हो गई है। रवींद्र जडेजा ने बांग्लादेश को आखिरी झटका दिया। मोमिनुल हक 107 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की तरफ से पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए।

13:02 (IST) 30 Sept 2024

सिराज को मिला दूसरा विकेट

बांग्लादेश का 9वां विकेट गिर चुका है। मोहम्मद सिराज ने भारत रो को ये सफलता दिलाई है। हसन महमूद 1 रन बनाकर आउट हो गए हैं। सिराज का ये दूसरा विकेट है। बांग्लादेश का स्कोर 231/9

12:57 (IST) 30 Sept 2024

बांग्लादेश को लगा आठवां झटका

दूसरे सेशन में जसप्रीत बुमराह ने बांग्लादेश को दिया दोहरा झटका। मेहदी हसन के बाद तैजुल इस्लाम 5 रन बनाकर आउट हुए। तैजुल के रूप में बांग्लादेश को आठवां झटका लगा है। बांग्लादेश का स्कोर 231/8

12:47 (IST) 30 Sept 2024

मेहदी हसन आउट

दूसरे सेशन में जसप्रीत बुमराह ने भारतीय टीम को सातवीं सफलता दिलाई है। मेहदी हसन मिराज 22 रन बनाकर आउट हुए। इस मैच में बुमराह की ये दूसरी विकेट है। बांग्लादेश का स्कोर 225/7

12:29 (IST) 30 Sept 2024

दूसरे सेशन का खेल शुरू

कानपुर टेस्ट के चौथे दिन दूसरे सेशन का खेल शुरू हो चुका है। दूसरे सेशन में गेंदबाजी की शुरुआत मोहम्मद सिराज ने की है। भारतीय इस सेशन में बांग्लादेश को ऑलआउट करना चाहेगी। स्कोर 205/6

11:48 (IST) 30 Sept 2024

मोमिनुल का शतक पूरा

कानपुर टेस्ट में मोमिनुल हक ने कमाल की पारी खेलकर बांग्लादेश की मैच में वापसी कराई है। मोमिनुल ने चौथे दिन अपना शतक पूरा कर लिया है। फिलहाल लंच ब्रेक तक बांग्लादेश का स्कोर 205/6, मोमिनुल हक 102 और मेहदी हसन 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। पहले सेशन में भारत ने 3 विकेट चटकाए हैं। बुमराह, अश्विन और सिराज ने 1-1-1 विकेट लिया है।

11:14 (IST) 30 Sept 2024

शाकिब अल हसन आउट

बांग्लादेश की टीम को छठा बड़ा झटका लग चुका है। आर अश्विन ने शाकिब अल हसन को पवेलियन भेजा। शाकिब 9 रन बनाकर आउट हुए। बांग्लादेश का स्कोर 171/6

10:47 (IST) 30 Sept 2024

बांग्लादेश को लगा पांचवां झटका

मोहम्मद सिराज ने बांग्लादेश को पांचवां बड़ा झटका दिया है। लिटन दास जो अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। रोहित शर्मा ने लिटन का शानदार कैच पकड़ा। बांग्लादेश का स्कोर 148/5

10:30 (IST) 30 Sept 2024

मोमिनुल की अच्छी बल्लेबाजी

बांग्लादेश के लिए मोमिनुल हक अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। वे अपना अर्धशतक भी पूरा कर चुके हैं। फिलहाल मोमिनुल शतक की तरफ बढ़ रहे हैं। बांग्लादेश का स्कोर 146/4

09:55 (IST) 30 Sept 2024

मुश्फिकुर रहीम आउट

चौथे दिन जसप्रीत बुमराह ने बांग्लादेश को चौथा बड़ा झटका दिया है। मुश्फिकुर रहीम 11 रन बनाकर आउट हो गए। बांग्लादेश का स्कोर 112/4

09:32 (IST) 30 Sept 2024

चौथे दिन का खेल शुरू

कानपुर टेस्ट में चौथे दिन का खेल शुरू हो चुका है। आज 98 ओवर का खेल होगा। चौथे दिन आकाश दीप ने गेंदबाजी की शुरुआत की है। आकाश दीप अभी तक 2 विकेट चटका चुके हैं।

09:22 (IST) 30 Sept 2024

पहले 2 सेशन को 15 मिनट एक्सट्रा

चौथे दिन पहले और दूसरे सेशन को 15-15 मिनट एक्स्ट्रा समय दिया जाएगा। 107 रनों से आगे खेलना शुरू करेगी बांग्लादेश की टीम।

09:14 (IST) 30 Sept 2024

मैच ड्रॉ से भारत को नुकसान

भारतीय टीम की नजरें इस मैच को जीतकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल प्वाइंट टेबल में पूरे 12 अंक हासिल करने पर होगी। लेकिन अगर मैच ड्रॉ होता है तो फिर दोनों टीमों में 4-4 अंक बांटे जाएंगे।

09:07 (IST) 30 Sept 2024

तीसरे दिन का खेल भी हुआ था रद्द

खराब आउटफील्ड के चलते कानपुर टेस्ट के तीसरे दिन का खेल भी रद्द कर दिया गया था। इससे पहले दूसरे दिन भी कोई गेंद नहीं डाली गई थी।

09:04 (IST) 30 Sept 2024

98 ओवर का होगा खेल

कानपुर से फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। कानपुर में आज धूप निकल चुकी है। वहीं चौथे 98 ओवर का खेल होगा। ये ताजा अपडेट सामने आया है।

India vs Bangladesh 2nd Test Day 4: कानपुर में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल समाप्त हो गया है। बारिश की वजह से पिछले दो दिन से एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी थी। टीम इंडिया ने बांग्लादेश को पहली पारी में सिर्फ 233 रन पर ऑलआउट कर आउट कर दिया। जवाब में टीम इंडिया ने अपनी पहली 285/9 के स्कोर पर घोषित की। इस तरह से भारत को बांग्लादेश पर 52 रनों की बढ़त मिली। वहीं, दूसरी पारी में भी बांग्लादेश के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 26 रन बना लिए थे। बांग्लादेश की टीम अभी भी 26 रनों से पीछे हैं।

नीचे पढ़ें पल-पल की अपडेट…

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola