Live Updates
दूसरे दिन का खेल खत्म
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है, जहां भारत ने छह विकेट खोकर 141 रन बना लिए हैं। टीम की कुल लीड अब 145 की हो गई है। स्टंप्स तक जडेजा आठ और सुंदर छह रन बनाकर नाबाद हैं।
भारत को लगा छठा झटका
कंगारू कप्तान पैट कमिंस ने अपनी टीम को मैच में वापस लाते हुए टीम को छठी सफलता दिलाई है। कमिंस ने अब नीतीश रेड्डी को पवेलियन भेजा, जो सिर्फ 4 रन ही बना सके। भारत का स्कोर 129-6 है।
कमिंस ने किया ऋषभ पंत की पारी का खात्मा
कंगारू कप्तान पैट कमिंस ने अपनी टीम को बड़ी राहत दिलाते हुए ऋषभ पंत को चलता किया है। भारत ने पंत के रूप में चौथा विकेट गंवाया। टीम का स्कोर 124-5 है।
ऋषभ पंत की ताबड़तोड़ फिफ्टी
भारतीय टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत ने मैच में ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए सिर्फ 29 गेंदों पर फिफ्टी जड़ दी है। टीम का स्कोर 123-4 है।
शुभमन गिल आउट
टीम इंडिया का चौथा विकेट गिर चुका है। शुभमन गिल 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे। टीम इंडिया का स्कोर 78/4
विराट ने फिर किया निराश
भारत के सबसे अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने फिर से निराश किया है, जहां वो सिर्फ 6 रन बनाकर स्कॉट बोलैंड का शिकार बने। भारत का स्कोर 59-3 है।
भारत को विराट से बड़ी पारी की उम्मीद
ओपनिंग जोड़ी के पवेलियन लौटने के बाद भारत को अब दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली से काफी उम्मीदें हैं। 13 ओवर के बाद टीम का स्कोर 59-2 है।
यशस्वी भी लौटे पवेलियन
स्कॉट बोलैंड ने यशस्वी जायसवाल के रूप में भारतीय टीम को दूसरा झटका दिया है। जायसवाल ने 22 रन बनाए, जिसमें चार चौके शामिल रहे। भारत का स्कोर 48-2 है।
केएल राहुल हुए आउट
टीम इंडिया को सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में केएल राहुल के रूप में पहला झटका लगा है, जहां उन्हें स्कॉट बोलैंड ने क्लीन बोल्ड कर दिया। भारत का स्कोर 42-1 है।
टीम इंडिया की तेज शुरुआत
यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की जोड़ी ने दूसरी पारी में अपनी टीम को शानदार शुरुआत देते हुए पहले पांच ओवरों में 33 रन जोड़ दिए हैं। इस समय जायसवाल 22 जबकि राहुल 11 रन बनाकर नाबाद हैं।
भारत की दूसरी पारी हई शुरू
भारत की दूसरी पारी शुरू हो गई है, जहां यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने आगाज किया है।
181 रनों पर ढेर हुई कंगारू टीम
भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 181 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। भारतीय टीम को पहली पारी के आधार पर 4 रनों की अहम लीड मिली है। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन-तीन विकेट झटके। इसी के साथ टी-ब्रेक भी हो गया है।
प्रसिद्ध कृष्णा ने वेबस्टर को भेजा पवेलियन
भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने जसप्रीत बुमराह की कमी नहीं खलने दी है। उन्होंने ब्यू वेबस्टर को चलता किया, जिन्होंने 57 रन बनाए। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया का नौवां विकेट गिर गया है। टीम का स्कोर 170-9 है।
नीतीश रेड्डी ने मचाया कहर
नीतीश रेड्डी ने लगातार गेंदों पर पहले पैट कमिंस और फिर मिचेल स्टार्क को आउट करके कंगारू टीम की हालत खस्ता कर दी है। स्टार्क अपना खाता भी नहीं खोल पाए। टीम का स्कोर 165-8 है।
भारत को मिली सातवीं सफलता
जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपनी टीम को सातवीं सफलता दिलाते हुए कंगारू कप्तान पैट कमिंस को पवेलियन भेजा है। टीम का स्कोर 162-7 है।
भारत को मिली छठी सफलता
भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने टीम को बड़ी सफलता दिलाते हुए एलेक्स कैरी को क्लीन बोल्ड कर दिया है। कैरी ने 21 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 137-6 है।
लंच-ब्रेक के बाद खेल शुरू
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंच-ब्रेक के बाद खेल शुरू हो गया है। कंगारू टीम का स्कोर इस समय 101-5 है।
दूसरे दिन के लंच-ब्रेक का ऐलान
सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन के लंच-ब्रेक का ऐलान हो गया है। कंगारू टीम ने लंच-ब्रेक तक पांच विकेट पर 101 रन बना लिए। टीम अभी भारत से 84 रन पीछे हैं।
स्टीव स्मिथ हुए आउट
भारत के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने खतरनाक स्टीव स्मिथ को आउट करके अपनी टीम को बड़ी सफलता दिलाई है। स्मिथ 33 रन ही बना सके। इसी के साथ आधी कंगारू टीम पवेलियन लौट गई है। टीम का स्कोर 96-5 है।
स्मिथ-वेबस्टर की जोड़ी ने रोका विकेटों का पतझड़
स्मिथ-वेबस्टर की जोड़ी ने भारतीय गेंदबाजों पर लगाम लगाते हुए विकेटों का पतझड़ रोका है। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए अब तक 40 रनों की साझेदारी कर दी है। टीम का स्कोर 79-4 है।
ऑस्ट्रेलिया के 50 रन हुए पूरे
ऑस्ट्रेलिया टीम के 50 रन पूरे हो गए हैं। स्टीव स्मिथ ने छक्का लगाकर टीम की फिफ्टी पूरी की। कंगारू बल्लेबाज स्टीव स्मिथ इस पारी में काफी तेज खेल रहे हैं।
सिराज ने ढहाया कहर
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने एक ही ओवर में सैम कोंस्टास के बाद ट्रेविस हेड को आउट करके अपनी टीम को चौथी सफलता दिलाई है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 43-4 है।
सैम कोंस्टास लौटे पवेलियन
जसप्रीत बुमराह से पंगा लेने वाले युवा कंगारू ओपनर सैम कोंस्टास की पारी का अंत हो गया है। उन्हें मोहम्मद सिराज ने चलता किया, जिससे उनकी 23 रनों की पारी खत्म हो गई। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 39-3 है।
बुमराह ने दिलाई भारत को दूसरी सफलता
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने मार्नस लाबुशेन को आउट करके भारत को दूसरी सफलता दिलाई है। लाबुशेन सिर्फ दो रन बनाकर आउट हुए। टीम का स्कोर 15-2 है।
दूसरे दिन का खेल शुरू
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से इस समय सैम कोंस्टास और मार्नस लाबुशेन की जोड़ी क्रीज पर है।
बुमराह पर टिकी सबकी निगाहें
मैच के दूसरे दिन एक बार फिर से सबकी निगाहें तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर हैं, जिन्होंने पहले दिन उस्मान ख्वाजा का विकेट लिया था।
भारत से 176 रन पीछे ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन एक विकेट पर नौ रन बनाए, जिससे टीम अभी भारत से पहली पारी में 176 रन पीछे है।
India vs Australia 5th Test Day 2 Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 185 रन बनाए थे, जिसके जवाब में कंगारू टीम दूसरे दिन 181 रनों पर ही सिमट गई। भारतीय टीम को पहली पारी के आधार पर 4 रनों की अहम लीड मिली। ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यूटेंट व्यू वेबस्टर ने अपने पहले मैच में ही जबरदस्त बैटिंग करते हुए 57 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन-तीन विकेट झटके। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने ऋषभ पंत की फिफ्टी के दम पर छह विकेट पर 141 रन बनाए हैं। इस तरह भारत के पास अब तक कुल 145 रनों की लीड हो चुकी है।
नीचे पढ़ें दूसरे दिन का पूरा अपडेट्स-
संबंधित खबरें
IND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
20 mins agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
23 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
2 hrs agoLIVE: भारत को मिली दूसरी सफलता, प्रिंस यादव ने शिमरोन हेटमायर को किया चलता
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
2 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines