Live Updates
दूसरे दिन का खेल खत्म
गाबा टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 405 रन बनाए हैं। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए।
400 रन के पार स्कोर
गाबा टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 400 का आंकड़ा पार कर लिया है। टीम इंडिया के लिए काफी बड़ी चुनौती होने वाली है।
पैट कमिंस आउट
मोहम्मद सिराज ने पैट कमिंस के रूप में ऑस्ट्रेलिया को सातवां झटका दिया है। कमिंस 20 रन बनाकर आउट हुए। सिराज की ये इस मैच की पहली सफलता है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 385/7
बुमराह ने खोला पंजा
जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ट्रेविस हेड की 152 रनों की जोरदार पारी का भी अंत करते हुए अपने पांच विकेट पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया टीम ने 327 रनों के स्कोर पर अपना छठा विकेट गंवा दिया है।
बुमराह ने किया मिचेल मार्श की पारी का अंत
भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए मिचेल मार्श को भी पवेलियन भेज दिया है। मार्श इस पारी में सिर्फ पांच रन ही बना सके और कोहली को कैच थमा बैठे। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर इस समय 237-5 है।
ट्रेविस हेड के 150 रन पूरे
जोरदार फॉर्म में चल रहे ट्रेविस हेड ने गाबा के मैदान पर 150 रन पूरे कर लिए हैं। टीम का स्कोर इस समय 323-4 है।
भारत को मिला चौथा विकेट
जसप्रीत बुमराह ने भारतीय टीम को चौथी बड़ी सफलता दिलाई है। शतकवीर स्टीव स्मिथ 101 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 316/4
स्मिथ ने जड़ा शतक
गाबा टेस्ट में ट्रेविस हेड के बाद अब स्टीव स्मिथ के बल्ले से भी शानदार शतक देखने को मिला है। स्मिथ का भारत के खिलाफ ये 10वां शतक है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 312/3
ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा दूसरा सेशन
गाबा टेस्ट में अब ऑस्ट्रेलिया काफी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। दूसरे सेशन का खेल खत्म हो चुका है। दूसरा सेशन पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा है। इस सेशन में ऑस्ट्रेलिया ने कोई विकेट नहीं गंवाया है। ट्रेविस हेड ने शतक और स्टीव स्मिथ ने अर्धशतक लगाया। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 234/3
हेड ने जड़ा शतक
एडिलेड टेस्ट के बाद गाबा में भी ट्रेविस हेड की शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली है। गाबा में भी ट्रेविस हेड ने शतक जड़ दिया है। 114 गेंदों पर हेड ने शतक पूरा किया। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 231/3
स्मिथ ने जड़ा अर्धशतक
पहले दो मैचों में फ्लॉप रहने के बाद तीसरे मैच में स्मिथ अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। स्मिथ अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 191/3
100 रन से ज्यादा की हुई साझेदारी
स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 100 रन से ज्यादा की साझेदारी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 177/3
ट्रेविस हेड ने जड़ा शतक
ट्रेविस हेड की एक बार फिर से शानदार बल्लेबाजी जारी है। हेड ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 155/3
हेड-स्मिथ ने पारी को संभाला
दूसरे दिन 3 विकेट जल्दी गिरने के बाद स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड ने ऑस्ट्रेलिया की पारी को संभाला है। हेड तेजी से रन बना रहे हैं। हेड 30 और स्मिथ 31 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 121/3
लंच-ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया 104-3
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने लंच-ब्रेक तक तीन विकेट पर 104 रन बना लिए हैं। लंच-ब्रेक तक स्टीव स्मिथ 25 और ट्रेविस हेड 20 रन बनाकर नाबाद हैं।
कंगारू टीम का 'शतक'
ऑस्ट्रेलिया टीम ने 100 रन पूरे कर लिए हैं। इस समय क्रीज पर स्टीव स्मिथ 24 जबकि ट्रेविस हेड 19 रन बनाकर नाबाद हैं।
ऑस्ट्रेलिया को लगा तीसरा झटका
नीतीश कुमार रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका दिया है। मार्नस लाबुशेन 12 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 75/3
2 विकेट चटका चुके हैं बुमराह
दूसरे दिन का खेल शुरू होते ही जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाजों पर दबाव बनाना शुरू किया। बुमराह 2 विकेट चटका चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 53/2
IND vs AUS 3rd Test Day 2 Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच गाबा में खेला जा रहा है। बारिश के कारण पहले दिन का खेल जल्दी खत्म हो गया था। वहीं अब दूसरे दिन बारिश देखने को नहीं मिली, जिसके चलते खेल पूरा हुआ। दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने शानदार खेल दिखाया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ट्रेविस हेड ने 152 और स्टीव स्मिथ ने 101 रन की पारी खेली। खेल जारी है।
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट खोकर 405 रन बना लिए। टीम इंडिया की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया। बुमराह ने पहले दिन 5 विकेट हासिल किए। इसके अलावा मोहम्मद सिराज और नीतीश कुमार रेड्डी ने 1-1 विकेट हासिल किया।
नीचे पढ़ें दूसरे दिन की हाइलाइट्स…
संबंधित खबरें
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
29 mins agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 7 अक्टूबर को होगा भारत का पहला मैच, देखें पूरी मैच लिस्ट
33 mins agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
35 mins agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
1 hr agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
3 hrs agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
3 hrs agoIND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
4 hrs agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
4 hrs agoभारत को एशियन गेम्स में मिला और एक और मेडल, नितेश सिवाच ने रेसलिंग में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines