Live Updates
भारत ने दूसरा दिन अपने नाम किया
पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम 67 रन पर 7 विकेट खो चुकी थी। वहीं मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत 172/0 रन बना चुका है। भारत के पास 218 रनों की बढ़त है।
केएल राहुल का अर्धशतक पूरा
यशस्वी जायसवाल के बाद केएल राहुल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। टीम इंडिया के पास 170 रन से ज्यादा की बढ़त हो गई है। भारत का स्कोर 130/0
यशस्वी का अर्धशतक पूरा
पर्थ टेस्ट के दूसरे दिन यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतक पूरा कर लिया है। ये ऑस्ट्रेलिया की धरती पर जायसवाल का पहला अर्धशतक है। टीम इंडिया का स्कोर 100 के पार
तीसरे सेशन का खेल शुरू
पर्थ टेस्ट के दूसरे दिन तीसरे सेशन का खेल शुरू हो चुका है। टीम इंडिया के पास 131 रन की बढ़त हो गई है। जायसवाल और राहुल क्रीज पर मौजूद हैं। भारत का स्कोर 85/0
दूसरा सेशन खत्म
पर्थ टेस्ट के दूसरे दिन दूसरा सेशन खत्म हो चुका है। दूसरा सेशन पूरी तरह से टीम इंडिया के नाम रहा है। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज विकेट के लिए तरसते दिखे। जायसवाल 42 और राहुल 34 रन बनाकर नाबाद है। भारत का स्कोर 84/0, टीम इंडिया के पास अब 130 रन की बढ़त हो गई है।
भारत की बढ़त 100 के पार
यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की जोड़ी कमाल का प्रदर्शन कर रही है। भारत के पास 100 रन से ज्यादा की बढ़त हो चुकी है। भारत का स्कोर 80/0
50 रन से ज्यादा की साझेदारी
दूसरी पारी में टीम इंडिया की शानदार शुरुआत हुई है। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल के बीच 50 रन से ज्यादा की साझेदारी हो चुकी है। भारत का स्कोर 52/0
दबाव में ऑस्ट्रेलिया की टीम
दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाई है। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया टीम थोड़ी दबाव में दिख रही है। भारत के पास अब 73 रन की बढ़त हो गई है।
भारत की बल्लेबाजी शुरू
दूसरी पारी में टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद। टीम इंडिया के पास 46 रन की बढ़त।
104 रन पर ढेर ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 104 रन पर ऑलआउट हो चुकी है। सबसे आखिर में मिचेल स्टार्क ने काफी लंबे समय तक बल्लेबाजी की और सबसे ज्यादा 26 रन बनाए। पहली पारी में भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 5, हर्षित राणा ने 3 और सिराज ने 2 विकेट हासिल किए।
मिचेल स्टार्क ने संभाली पारी
मिचेल स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया की पारी को संभाला है। स्टार्क 19 रन पर पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 94/9
ऑस्ट्रेलिया को लगा 9वां झटका
हर्षित राणा ने ऑस्ट्रेलिया को नाथन लियोन के रूप में 9वां झटका दिया है। हर्षित का ये दूसरा विकेट है। नाथन 5 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 79/9
एलेक्स कैरी आउट
दूसरे दिन जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले ही ओवर में ऑस्ट्रेलिया को आठवां बड़ा झटका दिया। एलेक्स कैरी 21 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 70/8
दूसरे दिन का खेल शुरू
पर्थ टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। दूसरे दिन हर्षित राणा ने गेंदबाजी की शुरुआत की। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 69/7
थोड़ी देर में शुरू होगा मैच
दूसरे दिन का खेल 7:50 बजे शुरू होने जा रहा है। टीम इंडिया पहले ही सेशन में 100 रन के अंदर ऑस्ट्रेलिया को ऑलआउट करना चाहेगी।
India vs Australia 1st Test Day 2 Live Update: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दिन टीम इंडिया 150 रन पर ऑलआउट हो गई थी। जिसके बाद बल्लेबाजी में ऑस्ट्रेलिया की भी हालत खराब होती हुई दिखी। फिलहाल मैच में टीम इंडिया काफी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम 67 रन पर 7 विकेट खो चुकी थी। वहीं मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत 172/0 रन बना चुका है। भारत के पास 218 रनों की बढ़त है।
नीचे पढ़ें पल-पल की अपडेट…
संबंधित खबरें
IND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
1 hr agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
1 hr agoभारत को एशियन गेम्स में मिला और एक और मेडल, नितेश सिवाच ने रेसलिंग में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
1 hr agoIND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह CSK के खिलाड़ी की होगी टीम इंडिया में एंट्री! सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoAsian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को फिर चटाई धूल, 4-3 से रोमांचक जीत के साथ फाइनल में बनाई जगह
4 hrs agoटीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoआज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
4 hrs agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoएशियन गेम्स में ईशान किशन ने रचा इतिहास, 80 रनों की तूफानी पारी के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoAsian Games 2026: श्रीलंका को रौंदकर टीम इंडिया ने फाइनल में की एंट्री, दर्ज की 124 रनों से बड़ी जीत
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines