अमिताभ ओझा, पटना
Women Champions Trophy: भारतीय वुमेंस हॉकी टीम ने बिहार के राजगीर में इतिहास रच दिया है। एशियन वुमेंस चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल मुकाबले में भारत ने चीन को 1-0 से हराया और खिताब को अपने नाम कर लिया। इससे पहले भारत ने सेमीफाइनल में जापान को रौंदा था।
भारतीय टीम ने तीसरी बार जीता खिताब
भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। भारतीय खिलाड़ियों ने इस मैच में कमाल का प्रदर्शन किया और सभी राउंड अपने नियंत्रण में रखा, जिसका फायदा उन्हें भारतीय टीम में देखने को मिला। भारत की ओर से एक गोल दीपिका ने दागे, जबकि दूसरी ओर चीन एक भी गोल नहीं दाग सका।
भारत ने साउथ कोरिया की बराबरी की
भारत ने इस खिताब को अपने नाम कर कई कीर्तिमान अपने नाम किया। सलीम टेटे की अगुवाई वाली भारतीय महिला हॉकी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में एक भी मुकाबला नहीं गंवाया। फाइनल तक भारतीय टीम का विजयी अभियान जारी रहा। भारत ने इससे पहले साल 2016 और 2023 में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। इसी के साथ ही भारतीय टीम ने साउथ कोरिया की बराबरी कर ली है। साउथ कोरिया ने भी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब 3 बार अपने नाम किया है।
जापान के खिलाफ भारत ने किया था शानदार प्रदर्शन
भारत ने फाइनल से पहले सेमीफाइनल मैच में जापान के खिलाफ भी बेहतरीन खेल दिखाया था और 2-0 से मैच जीतकर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। जबकि चीन ने मलेशिया को 3-1 से हराकर फाइनल में अपनी जगह को सुनिश्चित किया था। हालांकि फाइनल में भारत ने चीन को हराकर अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज की।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: पंत को रिप्लेस कर सकते हैं ईशान किशन, 20 करोड़ तक की लग सकती है बोली
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
16 mins agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
7 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
9 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
10 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
11 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
12 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines