Women’s World Cup 2025 Final, IND W vs SA W: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने-सामने होंगी. ये खिताबी मुकाबला रविवार, 2 नवंबर को नवी मुंबई के डीवाई स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है. भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को बुरी तरह से हराया और प्रोटियाज टीम ने इंग्लैंड को मात देकर फाइनल का टिकट कटाया है.
इस बार महिला वर्ल्ड कप को एक नया चैंपियन मिलने वाला है, क्योंकि दोनों ही टीमें अपना पहला खिताब जीतने के इरादे से मैदान उतरेगी. ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है. लेकिन इस मुकाबले से पहले भारतीय फैंस की धड़कन बढ़ गई है. फाइनल से पहले ट्रॉफी के साथ हुए दोनों कप्तानों के फोटोशूट ने टीम इंडिया की हार के संकेत दिए है. आइए जानते हैं कैसे?
क्या फिर टूटेगा भारतीय फैंस का दिल?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच महिला वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में फोटोशूट करवाया. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर ट्रॉफी के साथ दोनों कप्तानों की तीन तस्वीरें शेयर की हैं. लेकिन तस्वीरें सामने आते ही टीम इंडिया के फैंस की टेंशन बढ़ गई है.
दरअसल, इन तस्वीरों में भारतीय कप्तान ट्रॉफी के दाईं ओर और अफ्रीकी कप्तान बाईं ओर पोज देती हुई नजर आ रही हैं. पिछले कुछ आईसीसी टूर्नामेंट्स के फाइनल में ऐसा देखा गया है कि जब भी कोई कप्तान फोटोशूट में दाईं ओर खड़ा रहा है, उसे खिताबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है. इसीलिए फैंस हरमनप्रीत को तस्वीर में बाईं ओर खड़ा होना, भारतीय टीम की हार का संकेत मान रहे हैं.
ये भी पढ़ें- IND A vs SA A: इंजरी के बाद सुपरस्टार ऋषभ पंत ने की धमाकेदार वापसी, बचाई टीम इंडिया की लाज
रोहित शर्मा के साथ 2 बार हो चुका है खेला
गौरतलब है कि भारतीय पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के साथ ऐसी बदकिस्मती दो बार देखने को मिल चुकी है. रोहित की कप्तानी में भारत ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 के फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों का हार झेलनी पड़ी. वहीं, रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में लगातार 10 मैचों में जीत हासिल कर फाइनल पहुंची थी, लेकिन वहां भी टीम को कंगारु टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा.
इन दोनों मौकों पर रोहित शर्मा ट्रॉफी के साथ दाईं ओर खड़े नजर आए थे, जबकि ऑस्ट्रेलिया कप्तान बाईं ओर खड़े थे. ऐसा सिर्फ रोहित ही नहीं, बल्कि साउथ अफ्रीका के कप्तान एडम मार्करम और न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर के साथ भी हो चुका है. मार्करम को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल और सैंटनर को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत के हाथों हार झेलनी पड़ी थी. इन दोनों मौकों पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बाईं ओर पोज देते दिखाई दिए थे.
ये भी पढ़ें- आसान नहीं है टीम इंडिया के लिए वुमेन्स वर्ल्ड कप का खिताब! साउथ अफ्रीका के 4 खतरे तोड़ सकते हैं ख्वाब
संबंधित खबरें
विराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
20 mins agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
1 hr agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
8 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
9 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
9 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
10 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
10 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
10 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
11 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines