हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND W vs NED W Live Streaming: पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद नीदरलैंड्स से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव

IND W vs NED W: पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद भारतीय टीम महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 17 जून को नीदरलैंड्स से भिड़ेगी. दोनों टीमों के बीच यह पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होगा. ऐसे में यह मुकाबला बेहद खास और दिलचस्प होने वाला है. यहां जानिए आप इस मुकाबले को कब और कहां लाइव देख सकते हैं.

विज्ञापन
IND W vs NED W, Women's T20 World Cup 2026

IND W vs NED W Live Streaming: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बुधवार (17 जून) को क्रिकेट फैंस को ट्रिपल हेडर का रोमांच देखने को मिलेगा. दिन के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम का सामना नीदरलैंड्स टीम से होगा. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 64 रनों से हराकर टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया था. अब टीम अपनी लय को बरकरार रखते हुए लगातार दूसरी जीत हासिल करना चाहेगी. दूसरी तरफ, टी20 विश्व कप में पहली बार हिस्सा ले रही नीदरलैंड्स की टीम को अपने पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.

हालांकि, टीम ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था. ऐसे में नीदरलैंड्स की टीम टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत की तलाश में मैदान पर उतरेगी. बता दें कि, भारत और नीदरलैंड्स की महिला टीमों के बीच यह पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होगा. इतना ही नहीं, साल 2000 के बाद दोनों टीमें पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय मैच में आमने-सामने होंगी. ऐसे में यह मुकाबला कई मायनों में खास रहने वाला है. तो आइए जानते हैं आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

IND W vs NED W: कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला?

भारत और नीदरलैंड्स के बीच महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला 17 जून को इंग्लैंड के लीड्स स्थित हेडिंग्ले स्टेडियम में खेला जाएगा.

विज्ञापन

IND W vs NED W: कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?

भारत बनाम नीदरलैंड्स महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस शाम 6:30 बजे होगा.

IND W vs NED W: टीवी पर कहां देखें लाइव?

भारत और नीदरलैंड्स के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा.

विज्ञापन

IND W vs NED W: कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

अगर आप मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

ये भी पढ़ें- IND vs AFG: लखनऊ में शुभमन गिल की धमाकेदार सेंचुरी, अफगानिस्तान को रुलाया ‘खून के आंसू’

IND W vs NED W: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत महिला: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, श्री चरणी.

विज्ञापन

नीदरलैंड्स महिला: हीथर सीगर्स, फीबे मोल्केनबोअर, बैबेट डी लीड (कप्तान/विकेटकीपर), स्ट्रे कालिस, रॉबिन रिजके, सान्या खुराना, फ्रेडरिक ओवरडिज्क, आइरिस ज्विलिंग, कैरोलिन डी लैंग, सिल्वर सीगर्स, इसाबेल वैन डेर वोनिंग.

ये भी पढे़ं- ‘वैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाना चाहिए’, श्रीलंका में धक्का-मुक्की कांड पर भारतीय दिग्गज के बयान से मची सनसनी!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola