IND vs AFG: लखनऊ में शुभमन गिल की धमाकेदार सेंचुरी, अफगानिस्तान को रुलाया 'खून के आंसू'

India vs Aghanistan: भारत और अफगानिस्तान के मैच शुभमन गिल की ने अपनी शानदार पारी की बदौलत मेन इन ब्लू को मजबूत स्थित में पहुंचा दिया. गौरतलब है कि धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में उन्हें शतक लगाने का मौका नहीं मिला था.

Shubman Gill AI Image

AI Image

Shubman Gill 9th ODI Century: शुभमन गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ एक और धमाकेदार पारी खेली है. लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम नें टीम इंडिया के कप्तान ने 77 गेंदों में 13 चौके और 2 छक्कों की मदद से शानदार शतक लगा दिया. ये वनडे क्रिकेट में उनकी 9वी सेंचुरी है.

विज्ञापन

154 रन की बेहतरीन पारी

शुभमन गिल यहीं नहीं रुके, उन्होंने शतक लगाने के बाद तेजी से रन बनाना जारी रखा और अपने निजी स्कोर को डेढ सौ रन के पार पहुंचा दिया. उन्होंने 110 गेंदों में 22 चौके और 2 छक्कों की मदद से 154 रन की पारी खेली, लेकिन 44वें ओवर की तीसरी गेंद पर नंगेलिया खरोटे ने उन्हें दारविश रसूली के हाथों कैच आउट करा दिया.

विज्ञापन

धर्मशाला में नहीं लगा पाए थे शतक

शुभमन गिल वनडे क्रिकेट में लगातार अपने प्रदर्शन से क्रिकेट फैंस का दिल जीतते आए हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में वो भले ही शतक नहीं लगा पाए थे, लेकिन 66 गेंदों में 11 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 84 रन बनाए थे. इस बेहतरीन पारी की बदौलत भारत के 7 विकेट से जीत दिला दी थी.

रोहित शर्मा फिफ्टी से चूके

अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. टीम इंडिया की तरफ से यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ओपनिंग करने उतरे, लेकिन जायस्वाल इस मौके का पूरा फायदा नहीं उठा पाए और महज 4 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए. रोहित ने समझारी से बैटिंग करते हुए 39 गेंदों में 48 रनों की पारी खेली.

विज्ञापन

ईशान किशन का भी सैंकड़ा

ईशान किशन ने शुभमन गिल का भरपूर साथ दिया और तेज खेलते हुए शतक लगाया. ये उनके वनडे इंटरनेशनल करियर की दूसरी सेंचुरी है है. इस विकेटकीपर-बैटर ने ये साबित किया कि सिलेक्टर्स ने उन पर भरोसा जताकर कोई गलती नहीं की. वो 79 गेंदों में 14 चौके और 7 छक्के की मदद से 125 रन बनाकर कैच आउट हुए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ