हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS Women Highlights: करीबी मुकाबले में 3 विकेट से हारी टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया की टीम ने रचा इतिहास

IND W vs AUS W Highlights: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का 13वां मुकाबला टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. जहां पर टीम इंडिया ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.5 ओवर में सभी 10 विकेट गंवाकर 330 रन बनाए. जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 1 ओवर पहले 3 विकेट से मैच अपने नाम किया.

विज्ञापन
IND W vs AUS W Match

Live Updates

22:35 (IST) 12 Oct 2025

IND vs AUS Woman Live Score: टीम इंडिया को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने रचा इतिहास

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 331 रनों के लक्ष्य का पीछा करके इतिहास रच दिया है. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने महिला वनडे क्रिकेट की इतिहास में सबसे बड़ा लक्ष्य का पीछा किया है.

22:32 (IST) 12 Oct 2025

IND vs AUS Woman Live Score: रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से हारी टीम इंडिया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 331 रनों का लक्ष्य दिया था. जिसके 49वें ओवर में 7 विकेट गंवाकर ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने चेस कर लिया. एलिस पेरी ने छक्का मारकर मैच खत्म किया. एलिसा हीली की 107 गेंदों में 142 रनों की पारी टीम इंडिया पर भारी पड़ गई.

22:16 (IST) 12 Oct 2025

IND vs AUS Woman Live Score: बढ़ गई ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें

ऑस्ट्रेलिया की टीम अंत में नियमित अंतराल पर विकेट गंवा रही है. जिसके कारण ही भारतीय टीम ने मैच में धमाकेदार वापसी की है. 305 रनों पर ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने 7 विकेट गंवा दिया है. अब 25 गेंदों में जीत के लिए 26 रन चाहिए.

22:09 (IST) 12 Oct 2025

IND vs AUS Woman Live Score: ऑस्ट्रेलिया को लगा झठा झटका

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 300 रनों का आंकड़ा छू लिया है, लेकिन उससे पहले ही एश्ले गार्डनर का विकेट भी गिरा है. एश्ले 45 रन बनाकर अमनजोत कौर का शिकार बनी.

21:55 (IST) 12 Oct 2025

IND vs AUS Woman Live Score: ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम लौटी पवेलियन

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने अपना 5वां विकेट गंवा दिया है. तहलिया मैक्ग्राथ 12 रन बनाकर दीप्ति शर्मा का शिकार बनी. 41 ओवरों के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 5 विकेट गंवाकर 280 रन बना लिए हैं.

21:45 (IST) 12 Oct 2025

IND vs AUS Woman Live Score: आखिरकार आउट हुई एलिसी हीली

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की कप्तान एलिसा हीली 142 रनों की तूफानी पारी सिर्फ 107 गेंदों में खेलकर पवेलियन लौट गई. श्री चरणी की गेंद पर स्नेह राणा ने बहुत ही शानदार कैच पकड़ा. 39 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 4 विकेट गंवाकर 265 रन बना लिए हैं.

21:28 (IST) 12 Oct 2025

IND vs AUS Woman Live Score: एलिसा हीली के आगे नतमस्तक हुई टीम इंडिया

ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली शानदार बल्लेबाजी कर रही हैं. जिसके कारण ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 35 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 233 रन बना लिए हैं. एश्ले गार्डनर भी हीली का साथ निभाते हुए आ रही हैं.

21:05 (IST) 12 Oct 2025

IND vs AUS Woman Live Score: एलिसा हीली ने जड़ा धमाकेदार शतक

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की कप्तान एलिसा हीली ने सिर्फ 84 गेंदों में ही शतक जड़ दिया. फिलहाल वो 86 गेंदों में 110 रन बनाकर खेल रही हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 31 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 202 रन बना लिए हैं. अब जीत के लिए उन्हें 129 रन ही और चाहिए.

20:53 (IST) 12 Oct 2025

IND vs AUS Woman Live Score: ऑस्ट्रेलिया को लगा बैक टू बैक झटका

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने एनाबेल सदरलैंड के रूप में तीसरा विकेट गंवा दिया है. सदरलैंड बिना खाता खोले ही श्री चरणी की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गई. 28 ओवर के बाद 3 विकेट गंवाकर ऑस्ट्रेलिया ने 174 रन बना लिए हैं.

20:49 (IST) 12 Oct 2025

IND vs AUS Woman Live Score: ऑस्ट्रेलिया को लगा दूसरा झटका

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम को दूसरा बड़ा झटका लगा है. बेथ मूनी 8 गेंदों में सिर्फ 4 रन बनाकर दीप्ति शर्मा का शिकार बनी. जिसके कारण ही 27 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट गंवाकर 170 रन बना लिए हैं.

20:39 (IST) 12 Oct 2025

IND vs AUS Woman Live Score: रिटायर्ड हर्ट हुई स्टार एलिस पेरी

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. 40 गेंदों में 32 रन बनाकर खेल रही स्टार एलिस पेरी को रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा. 25 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 1 विकेट गंवाकर 158 रन बनाए हैं.

20:21 (IST) 12 Oct 2025

IND vs AUS Woman Live Score: हार की ओर बढ़ी टीम इंडिया

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने 20 ओवरों में 1 विकेट गंवाकर 132 रन बना लिए हैं. कप्तान एलिसा हीली और एलिस पेरी आसानी के साथ बड़ा शॉट खेल रही हैं. जिसके कारण ही टीम इंडिया के हाथ से मैच निकल रहा है.

19:57 (IST) 12 Oct 2025

IND vs AUS Woman Live Score: कप्तान एलिसा हीली ने जड़ा पचासा

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की कप्तान और सलामी बल्लेबाज एलिसा हीली ने धमाकेदार अर्धशतक जड़ा है. हीली ने 35 गेंदों में ही 50 रन बना दिए हैं. जिसके कारण ही ऑस्ट्रेलिया ने 14 ओवर में 1 विकेट गंवाकर 97 रन बना लिए हैं.

19:47 (IST) 12 Oct 2025

IND vs AUS Woman Live Score: टीम इंडिया को मिला पहला विकेट

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम को फीबी लिचफील्ड के रूप में पहला विकेट मिला. लिचफील्ड 40 रन बनाकर श्री चरणी का शिकार बनी. 12 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 1 विकेट गंवाकर 85 रन बनाए हैं.

19:30 (IST) 12 Oct 2025

IND vs AUS Woman Live Score: टीम इंडिया की हालत हुई खराब

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया महिला टीम लगातार बड़ा शॉट खेलती हुई नजर आ रही है. जिसके कारण ही 8 ओवरों के बाद बिना विकेट गंवाए 60 रन बना चुकी है. कप्तान एलिसा हीली 23 गेंदों में 38 रन बनाकर खेल रही हैं.

19:17 (IST) 12 Oct 2025

IND vs AUS Woman Live Score: ऑस्ट्रेलिया को मिली सधी हुई शुरुआत

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बिना विकेट गंवाए 5 ओवर में 25 रन बना दिया है. एलिसा हीली और फीबी लिचफील्ड दोनों संभल कर बल्लेबाजी कर रही हैं. जिसके कारण ही भारतीय गेंदबाज फिलहाल दबाव में नजर आ रही हैं.

18:59 (IST) 12 Oct 2025

IND vs AUS Woman Live Score: ऑस्ट्रेलिया की पारी हुई शुरू

भारतीय टीम के 331 रनों के लक्ष्य का पीछा करने ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम उतरी है. ऑस्ट्रेलिया के लिए एलिसा हीली और फीबी लिचफील्ड सलामी बल्लेबाजी करने उतरी हैं. अमनजोत कौर ने भारत के लिए पहला ओवर डाला.

18:28 (IST) 12 Oct 2025

IND vs AUS Woman Live Score: 330 रनों पर ऑलआउट हुई टीम इंडिया

भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 48.5 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 330 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया के लिए एनाबेल सदरलैंड ने 5 विकेट अपने नाम किया. टीम इंडिया के लिए प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना ने शानदार अर्धशतक जड़ा.

18:22 (IST) 12 Oct 2025

IND vs AUS Woman Live Score: अमनजोत कौर भी लौटी पवेलियन

टीम इंडिया ने अमनजोत कौर के रूप में 8वां विकेट गंवा दिया है. अमनजोत 12 गेंदों में 16 रन बनाकर एश्ले गार्डनर का शिकार बनी. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 48 ओवर के बाद 8 विकेट गंवाकर 329 रन बना लिए हैं.

18:19 (IST) 12 Oct 2025

IND vs AUS Woman Live Score: टीम इंडिया को लगा 7वां झटका

भारतीय टीम ने अंत में आकर लगातार विकेट गंवा रही है. स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा 6 गेंदों में सिर्फ 1 रन बनाकर सोफी मोलीन्यूक्स का शिकार बनी. इस विकेट के कारण भारतीय टीम की परेशानी बढ़ गई.

18:05 (IST) 12 Oct 2025

IND vs AUS Woman Live Score: जेमिमा रोड्रिग्स OUT

जेमिमा रोड्रिग्स तेजी से बल्लेबाजी कर रही थीं और सदरलैंड की गेंद पर शॉट लगाने के चक्कर में वो अपना विकेट गंवा बैठी. रोड्रिग्स की 33 रन की पारी का अंत हुआ.

18:01 (IST) 12 Oct 2025

IND vs AUS Woman Live Score: टीम इंडिया के 300 रन पूरे

हरमनप्रीत कौर के आउट होने के बाद टीम इंडिया ने शानदार तरीके से वापसी की. ऋचा घोष और जेमिमा रोड्रिग्स के बीच शानदार साझेदारी देखने को मिली. घोष आउट हो गईं लेकिन टीम इंडिया 300 के आंकड़े को पार करने में सफल हुई।

17:58 (IST) 12 Oct 2025

IND vs AUS Woman Live Score: धुआंधार पारी के बाद पवेलियन लौटी ऋचा

ऋचा घोष काफी तेज गति से बल्लेबाजी कर रही थीं लकिन सथरलैंड की गेंद पर शॉट लगाने के चक्कर में वो आउट हो गईं. 32 रन बनाकर वो पवेलियन लौट गईं.

17:35 (IST) 12 Oct 2025

IND vs AUS Woman Live Score: टीम इंडिया को लगा बैक टू बैक झटका

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बहुत अच्छी शुरुआत मिली थी. हालांकि अब भारतीय टीम ने बैक टू बैक विकेट गंवा दिया है. कप्तान हरमनप्रीत कौर के बाद अब हरलीन देओल पवेलियन लौट गई हैं. देओल 38 रन बनाकर सोफी मोलीन्यूक्स का शिकार बनी हैं. 38 ओवर के बाद टीम इंडिया ने 4 विकेट गंवाकर 240 रन बनाए हैं.

17:30 (IST) 12 Oct 2025

IND vs AUS Woman Live Score: टीम इंडिया ने गंवाया तीसरा विकेट

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा विकेट गंवा दिया है. कप्तान हरमनप्रीत कौर 22 रन बनाकर मेगन शूट का शिकार बनी हैं. टीम इंंडिया ने 37 ओवरों के बाद 3 विकेट गंवाकर 240 रन बना लिए हैं. हरलीन देओल का साथ देने अब जेमिमा रोड्रिग्स उतरी हैं.

17:12 (IST) 12 Oct 2025

IND vs AUS Woman Live Score: टीम इंडिया 200 के पार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 200 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. 33 ओवर के बाद भारत ने 2 विकेट गंवाकर 210 रन बना लिए हैं. हरलीन देओल 28 रन तो वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर 8 रन बनाकर मैदान पर टिकी हुई हैं. कप्तान को इस मुकाबले में बड़ी पारी खेलनी होगी.

17:01 (IST) 12 Oct 2025

IND vs AUS Woman Live Score: टीम इंडिया ने गंवाया दूसरा विकेट

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दूसरा झटका लगा है. टीम की सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल 96 गेंदों में 75 रन बनाकर पवेलियन लौटी हैं. एनाबेल सरदरलैंड ने प्रतिका को पवेलियन की राह दिखाई. 31 ओवर के बाद टीम इंडिया ने 2 विकेट गंवाकर 197 रन बना लिए हैं.

16:58 (IST) 12 Oct 2025

IND vs AUS Woman Live Score: बड़े स्कोर की ओर बढ़ी टीम इंडिया

भारतीय टीम ने 30 ओवर के बाद 1 विकेट गंवाकर 192 रन बना लिए हैं. प्रतिका रावल 95 गेंदों में 75 रन बनाकर खेल रही हैं. वहीं 20 रन बनाकर हरलीन देओल उनका साथ दे रही हैं.

16:38 (IST) 12 Oct 2025

IND vs AUS Woman Live Score: भारत को लगा पहला झटका

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला झटका लगा है. शानदार बल्लेबाजी करके 66 गेंदों में 80 रन बनाकर स्मृति मंधाना सोफी मोलिन्यूक्स का शिकार बनी. टीम इंडिया ने 25 ओवर में 1 विकेट गंवाकर 156 रन बना लिए हैं.

16:32 (IST) 12 Oct 2025

IND vs AUS Woman Live Score: स्मृति मंधाना ने रचा दिया इतिहास

भारतीय टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने इतिहास रच दिया. वो महिला क्रिकेट में सबसे तेज 5 हजार वनडे रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं. महिला क्रिकेट में सिर्फ 5 क्रिकेटर ही ऐसा कारनामा कर सकी हैं. जिसमें 2 भारतीय नाम है. स्मृति मंधाना के अलावा मिताली राज ने भी ये कारनामा किया है.

16:24 (IST) 12 Oct 2025

IND vs AUS Woman Live Score: प्रतिका रावल ने भी जड़ा अर्धशतक

स्मृति मंधाना के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दूसरी सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल ने भी अर्धशतक जड़ दिया है. रावल ने 69 गेंदों में अपना पचासा जड़ा. फिलहाल वो 76 गेंदों में 57 रन बना लिए हैं. टीम इंडिया ने 22 ओवर के बाद बिना विकेट गंवाए 128 रन बनाकर खेल रही है.

16:20 (IST) 12 Oct 2025

IND vs AUS Woman Live Score: स्मृति मंधाना ने जड़ा पचासा

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने धमाकेदार कमबैक किया है. शुरुआती मैचों में फेल होने के बाद अब मंधाना ने शानदार अर्धशतक जड़ा है. मंधाना फिलहाल 56 रन बनाकर खेल रही हैं. 20 ओवरों के बाद भारतीय टीम ने बिना विकेट गंवाए 107 रन बना लिए हैं.

15:57 (IST) 12 Oct 2025

IND vs AUS Woman Live Score: टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर

भारतीय महिला टीम के लिए अच्छी खबर फिलहाल यह है कि दोनों ही सलामी बल्लेबाज मैदान पर सेट नजर आ रही हैं और खुलकर बल्लेबाजी कर रही हैं. जिसके कारण ही भारतीय टीम ने 16 ओवर के बाद बिना विकेट गंवाए 82 रन बना लिए हैं.

15:40 (IST) 12 Oct 2025

IND vs AUS Woman Live Score: पावरप्ले हुआ टीम इंडिया के नाम

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पावरप्ले में शानदार बल्लेबाजी की है. 10 ओवर के बाद भारत ने बिना विकेट गंवाए 58 रन बना लिए हैं. स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना 28 गेंदों में 32 रन बनाकर खेल रही है. वहीं अब तक प्रतिका रावल ने 26 रन बनाए हैं.

15:33 (IST) 12 Oct 2025

IND vs AUS Woman Live Score: भारत की सधी हुई शुरुआत

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8 ओवरों के बाद बिना विकेट गंवाए 42 रन बना लिए हैं. स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने अब बड़े शॉट खेलना शुरू कर दिया है. जिसके कारण ही ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज अब दबाव में नजर आ रही हैं.

15:18 (IST) 12 Oct 2025

IND vs AUS Woman Live Score: टीम इंडिया को मिली धीमी शुरुआत

भारतीय टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतकी है. जहां पर टीम ने पहले 4 ओवर के बाद बिना विकेट गंवाए सिर्फ 15 रन ही बनाए हैं. स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल दोनों ही संभल कर खेल रही हैं.

14:37 (IST) 12 Oct 2025

IND vs AUS Woman Live Score: टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी

14:37 (IST) 12 Oct 2025

IND vs AUS Woman Live Score: ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

एलिसा हीली (विकेट कीपर/कप्तान), फोएबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एशले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिनक्स, किम गर्थ, अलाना किंग, मेगन स्कुट

14:34 (IST) 12 Oct 2025

IND vs AUS Woman Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. टीम इंडिया अब पहले बल्लेबाजी करती हुई दिखाई देगी.

13:56 (IST) 12 Oct 2025

IND vs AUS Woman Live Score: स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत पर रहेंगी नजरें

भारतीय फैंस की नजरें कप्तान हरमनप्रीत कौर और उपकप्तान स्मृति मंधाना पर रहेंगी. अभी तक इस टूर्नामेंट में इन दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है, ऐसे में अगर टीम इंडिया को ये मैच जीतना है तो इन दोनों खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन बेहद जरूरी है.

13:53 (IST) 12 Oct 2025

IND vs AUS Woman Live Score: 3 बजे शुरू होगा मैच

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ये मुकाबला एसीए वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है. मैच दोपहर 3 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस दोपहर 2:30 बजे होगा.

13:46 (IST) 12 Oct 2025

IND vs AUS Woman Live Score: विजय रथ पर सवार कंगारू टीम

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अभी तक 3 मैच खेले हैं और एक भी मैच में टीम को हार का सामना नहीं करना पड़ा है. ऐसे में आज टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलने वाला है.

India vs Australia Highlights, Women’s World Cup 2025: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का 13वां मुकाबला खेला गया. विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद भारतीय टीम ने 48.5 ओवर में ऑलआउट होने से पहले 330 रन बनाए. जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 49 ओवर में 3 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया. 

टीम इंडिया के लिए चली स्मृति-प्रतिका की जोड़ी 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए स्मृति मंधाना ने 80 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं उनका साथ देते हुए प्रतिका रावल ने भी 75 रन बनाए. जिसके बाद हरलीन देओल ने 38 रन तो वहीं जेमिमा रोड्रिग्स ने भी 33 रन बनाए. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने भी 32 रन बनाए. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने 48.5 ओवर में 10 विकेट गंवाकर 330 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया के लिए एनाबेल सदरलैंड ने 5 विकेट अपने नाम किया. 

ऑस्ट्रेलिया ने जीता करीबी मुकाबला 

बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के लिए कप्तान एलिसा हीली ने 142 रनों की पारी खेली. वहीं फीबी लिचफील्ड ने भी उनका साथ देते हुए 40 रन बनाए. इसके अलावा एलिस पेरी ने नाबाद 47 रन तो वहीं स्टार ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर ने भी 45 रन बनाए. जिसके कारण ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 1 ओवर पहले 3 विकेट से मैच अपने नाम किया. टीम इंडिया के लिए श्री चरणी ने 3 विकेट लिया तो वहीं अमनजोत कौर और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट अपने नाम किया. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने महिला वनडे इतिहास का सबसे सफल रन चेस किया है. 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola