IND vs ZIM: शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल की दमदार बल्लेबाजी की दम पर टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को चौथे टी20 मैच में 10 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में दोनों ही खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी की और अपना अर्द्धशतक पूरा किया। इस मैच में जीत के बाद टीम इंडिया ने सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त भी बना ली है। इसी बीच सोशल मीडिया पर कप्तान शुभमन गिल ट्रोल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें ‘सेल्फिश’ कह रहे हैं।
जानें क्या है पूरा मामला
दरअसल, यशस्वी की वजह पर गिल पर फैंस निशाना साध रहे हैं। इस मैच में यशस्वी ने 53 गेंद में नाबाद 93 बनाए हैं। एक समय यशस्वी के पास दूसरा टी 20 शतक लगाने का मौका था, लेकिन अर्धशतक के करीब पहुंचते ही गिल ने तेजी से रन बनाने शुरू कर दिए। इस वजह से यशस्वी शतक के करीब तो पहुंच गए, लेकिन वो शतक नहीं बना सके। इसी वजह से सोशल मीडिया पर फैंस ने शुभमन गिल को ट्रोल कर रहे हैं। फैंस का मानना है कि उनकी वजह से ही यशस्वी गिल अपना शतक नहीं बना सके।
यशस्वी ने खेली शानदार पारी
जिम्बाब्वे के खिलाफ चौथे टी20 मैच में यशस्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 53 गेंदों में 93 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 13 चौके और 2 छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक 175.47 का था। वहीं, अगर गिल की बात करें तो उन्होंने 39 गेंदों में 58 रन की पारी खेली। इससे पहले जिम्बाब्वे की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए थे। टीम इंडिया ने इस स्कोर को 15. 2 ओवर में ही हासिल कर लिया था। इस सीरीज का आखिरी मैच 14 जुलाई को खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें: IND vs SL: कहां देख सकेंगे भारत-श्रीलंका सीरीज के मैच? यहां जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल
ये भी पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स से हटाए जाएंगे रिकी पोंटिंग, सौरव गांगुली ने बताया कौन बनेगा हेड कोच
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
7 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
8 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
9 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
9 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
9 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
10 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines