दिल्ली कैपिटल्स से अलग हुए रिकी पोंटिंग, सौरव गांगुली ने बताया कौन बनेगा हेड कोच

Ricky Ponting Delhi Capitals: रिकी पोंटिंग को दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच पद से हटाने की खबर सामने आई है। सौरव गांगुली ने ये खुलासा किया है।

ricky ponting sourav ganguly

सौरव गांगुली के साथ रिकी पोंटिंग

Ricky Ponting Delhi Capitals: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सीजन से पहले बड़ी खबर सामने आई है। ये खबर दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग को लेकर है। पोंटिंग अगले सीजन से कैपिटल्स के कोच नहीं रहेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्रेंचाइजी के क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली ने बंगाली अखबार आजकल से बातचीत में ये खुलासा किया है। गांगुली का कहना है कि वे खुद ये भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। सौरव गांगुली के इस इंटरव्यू के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने रिकी पोंटिंग के अलग होने की पुष्टि कर दी है। कैपिटल्स ने एक्स पर पोस्ट कर पोंटिंग के कार्यकाल के लिए धन्यवाद दिया। कैपिटल्स ने उनके लिए एक नोट भी शेयर किया है।

विज्ञापन

पिछले 7 साल से दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े थे रिकी पोंटिंग 

रिकी पोंटिंग 7 साल से दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। पिछली बार दिल्ली कैपिटल्स लगातार तीसरे सीजन में प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई। इसके बाद से ही पोंटिंग पर सवाल उठ रहे थे। गांगुली ने कहा- मैं दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल खिताब जीतना चाहता हूं। इसलिए मेगा ऑक्शन से पहले मैंने योजना बनानी शुरू कर दी है।

विज्ञापन

मैं बनूंगा हेड कोच 

गांगुली ने आगे कहा- मैं एक खबर साझा करना चाहता हूंं। रिकी पोंटिंग दिल्ली कैपिटल्स के कोच नहीं रहेंगे। वह उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं दे पाए। मुझे फ्रेंचाइजी से बात कर भारतीय कोच पर विचार करने के लिए कहना होगा। मैं हेड कोच बनूंगा और फिर देखते हैं कि हम कैसा प्रदर्शन करते हैं।

विज्ञापन

इंग्लैंड के विकेटकीपर जेमी स्मिथ पर नजर 

सौरव गांगुली ने इसके साथ ही कहा है कि उनकी जगह इंग्लैंड के विकेटकीपर जेमी स्मिथ पर है। स्मिथ ने हाल ही में वेस्ट इंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स में टेस्ट डेब्यू किया है। गांगुली के अनुसार, वह साउथ अफ्रीका की SA20 लीग में उन्हें प्रिटोरिया कैपिटल्स के लिए साइन करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने हां भी कर दी थी, लेकिन इंग्लैंड के भारत दौरे के दौरान उस वक्त ये डील परवान नहीं चढ़ सकी। आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम को आईपीएल के इस सीजन में अपने 14 में से 7 मुकाबलों में जीत और 7 में हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ