Shreyas Iyer on Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में एक नई शुरुआत के इरादे से मैदान पर उतरेगी. नए कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में भारतीय टीम अभी तक एक भी मैच नहीं जीत सकी है. श्रेयस की कप्तानी में भारत ने अब तक खेले 7 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 6 में हार मिली, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया.
इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया, जिनमें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हैं. इंग्लैंड के खिलाफ इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले वैभव बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके और तीन मैचों में सिर्फ 42 रन बनाए. ऐसे में वैभव के लिए यह सीरीज बेहद अहम माना जा रहा है. वहीं, जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच से पहले वैभव को लेकर कप्तान श्रेयस ने बड़ा बयान दिया है.
‘वैभव को ज्यादा सलाह देने की जरूरत नहीं’ – श्रेयस अय्यर
इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर लगातार हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी सवाल उठे थे. हालांकि, जिम्बाब्वे सीरीज से पहले कप्तान श्रेयस ने वैभव सूर्यवंशी और अन्य युवा खिलाड़ियों का खुलकर समर्थन किया और उन पर भरोसा जताया है.
अय्यर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मुझे पूरा भरोसा है कि युवा खिलाड़ी अपनी गलतियों से सीखकर आगे बढ़ेंगे. इंग्लैंड सीरीज के बाद वैभव को अच्छा ब्रेक मिला. मुझे यकीन है कि उन्होंने अपनी बल्लेबाजी का विश्लेषण किया होगा, यह समझा होगा कि कहां चूक हुई और उन कमियों को दूर करने के लिए मेहनत भी की होगी. इसलिए व्यक्तिगत रूप से मुझे नहीं लगता कि उन्हें बहुत ज्यादा सलाह देने की जरूरत है.”
ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलियाई टीम में 2 भारतीय मूल के खिलाड़ियों की हुई एंट्री, एक को बांग्लादेश तो दूसरे को भारत दौरे के लिए मिला मौका
जिम्बाब्वे सीरीज में वैभव को मिल सकता है लगातार मौका
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू करने का मौका मिला. IPL और अंडर-19 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद फैंस को इंटरनेशनल क्रिकेट में उनसे धमाकेदार पारी की उम्मीद थी. लेकिन वैभव शुरुआती तीन पारियों में 14, 13 और 15 रन ही बना सके. इसके बाद वैभव को इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टी20 से बाहर कर संजू को वापस लाया गया.
हालांकि, वैभव पर अब भी टीम मैनेजमेंट का भरोसा कायम है. जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में वैभव को लगातार मौके मिलने की उम्मीद है. इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि इस दौरे के लिए सैमसन को टीम में शामिल नहीं किया गया है और अभिषेक शर्मा के साथ उन्हें ही ओपनिंग करने का मौका मिलेगा. ऐसे में वैभव के पास खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका होगा. कप्तान श्रेयस मानना है कि यह वैभव के तूफान से पहले की शांति है.
ये भी पढ़ें- IND vs ZIM: पहले टी20 मैच में अभिषेक शर्मा बनाएंगे बड़ा रिकॉर्ड! विराट कोहली के खास क्लब में करेंगे एंट्री
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
3 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
3 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
4 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines