हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs WI: शतक लगाने से चूके रोहित शर्मा, 7 साल बाद 'नर्वस नाइंटीज' का हुए शिकार

IND vs WI: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में मुश्किल स्थिति में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 85 गेंदों पर 92 रनों की अहम पारी खेली. हालांकि वह सिर्फ रन से अपना शतक पूरा करने से चूक गए.

विज्ञापन
रोहित शर्मा ने तीसरे वनडे में बनाए 92 रन (PIC Credit - ANI)

IND vs WI, Rohit Sharma: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा शतक लगाने से चूक गए. न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को शुरुआत में ही दो बड़े झटके लग गए थे. ऐसी मुश्किल स्थिति में रोहित ने पारी को संभाला और शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा. रोहित ने टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया, लेकिन वह अपनी पारी को शतक में तब्दील नहीं कर सके और 92 रन बनाकर आउट हो गए. रोहित 7 साल बाद शतक के इतने करीब पहुंचकर आउट हुए हैं.

रोहित शर्मा शतक लगाने से सिर्फ 8 रन से चूके

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने सिर्फ 2.4 ओवर में 4 रन पर ही दो बड़े विकेट गंवा दिए. कप्तान शुभमन गिल मात्र 1 रन बनाकर आउट हुए, जबकि विराट कोहली अपना खाता तक नहीं खोल सके. हालांकि, रोहित शर्मा एक छोर पर टिके रहे और शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत को संकट से बाहर निकाला. रोहित ने 85 गेंदों पर 92 रनों की अहम पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 3 छक्के शामिल रहे.

हालांकि, रोहित सिर्फ 8 रन से अपना शतक पूरा करने से चूक गए और किमो पॉल की गेंद पर कैच आउट हो गए. वह करीब 7 साल बाद नर्वस नाइंटिज का शिकार बने हैं. रोहित आखिरी बार मार्च 2019 में मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 90 के स्कोर पर आउट हुए थे.

विज्ञापन

90-99 रन के स्कोर पर 16 बार आउट हो चुके हैं रोहित

39 वर्षीय रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर में अब तक 281 पारियां खेली हैं. इनमें वह 16 बार 0 रन, 55 बार 10 रन से कम, 93 बार 10-39 रन, 19 बार 40-49 रन, 35 बार 50-69 रन और 22 बार 70-89 रन के स्कोर पर आउट हुए हैं. वहीं, रोहित 90-99 रन के स्कोर पर 16 बार आउट होकर शतक से चूक चुके हैं. इसके अलावा, उन्होंने 100-199 रन के बीच 32 पारियां और 200 या उससे अधिक रन की 3 पारियां खेली हैं.

हालांकि, रोहित ने गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में अपने करियर का 35वां वनडे शतक और कुल 52 इंटरनेशनल शतक था. हिटमैन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 75 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली थे, जिसमें उन्होंने 10 चौके और 6 छक्के रहे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- रोहित शर्मा और ऋतुराज ने मिलकर कर दिया बड़ा कारनामा, पार्टनरशिप मामले में सचिन-कोहली के क्लब में हुए शामिल

रोहित शर्मा ने सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे

रोहित शर्मा भले ही शतक लगाने से चूक गए हों, लेकिन उन्होंने इस मैच में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. रोहित ने बतौर सलामी बल्लेबाज वनडे क्रिकेट में 10000 रन पूरे करते हुए सचिन तेंदुलकर का 22 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. हिटमैन ने यह मुकाम महज 202 पारियों में हासिल किया, जबकि सचिन ने 214 पारियां यह आंकड़ा छुआ था. रोहित को इस ऐतिहासिक आंकड़े तक पहुंचने के लिए सिर्फ 2 रन की जरूरत थी, जिसे उन्होंने पहले ही ओवर में आसानी से हासिल कर लिया. रोहित अब वनडे क्रिकेट में बतौर ओपनर 10,000 रन बनाने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले सचिन, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और श्रीलंका के सनथ जयसूर्या यह कारनामा कर चुके हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले बने सबसे युवा भारतीय

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola