IND vs SL ODI Cricket Series: भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की वनडे क्रिकेट सीरीज का आज आखिरी मैच खेला जा रहा है। इस मैच को जीतकर भारतीय टीम सीरीज बराबरी करना चाहेगी, जबकि मेजबान श्रीलंका इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगा। अब तक सीरीज के 2 मैच खेले गए हैं। पहला मैच दोनों टीमों के बीच ड्रॉ रहा तो दूसरे मैच में टीम इंडिया को 32 रन से हार का सामना करना पड़ा। तीसरे मैच में भारतीय टीम में युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी रियान पराग को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है। रियान पराग ने अपने इस डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।
मैच में रियान का प्रदर्शन
रियान पराग ने अब तक मैच में 5 ओवर की गेंदबाजी की है। इस दौरान उन्होंने 30 रन देकर 2 विकेट हासिल किए हैं। मैच से पहले ही उन्हें विराट कोहली ने टीम इंडिया की कैप पहनाकर वनडे मैच में डेब्यू कराया है। अपने पहले ही मैच में गेंद से शानदार प्रदर्शन कर रियान पराग का जोश भी सातवें आसमान पर होगा।
ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: विनेश फोगाट के बाहर होने पर भड़का बॉलीवुड, विक्की कौशल से तापसी पन्नू तक सितारों ने लगाई क्लास
ऐसी पाई पहली सफलता
रियान पराग ने भारत की ओर से 36वें ओवर की गेंदबाजी की। इस दौरान श्रीलंका के बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो जोकि 96 रन बनाकर खेल रहे थे उन्हें रियान ने एलबीडब्लू आउट कर दिया। ये रियान पराग के वनडे करिअर का पहला विकेट बना। उन्होंने एक अच्छी तरह से सेट बल्लेबाज को आउट करके अपने विकेट करिअर की शुरुआत की। फर्नांडो 4 रन से अपना शतक लगाने से चूक गए। इस विकेट को पाने के बाद रियान पराग ने शानदार रिएक्शन दिया।
श्रीलंका के कप्तान को भी किया आउट
रियान पराग ने इसके बाद श्रीलंका के कप्तान असलांकगा का विकेट लिया। इस बार भी रियान पराग को ये विकेट एलबीडब्ल्यू के माध्यम से मिला। असलांका 12 गेंद पर महज 10 रन ही बना सके। अभी रियान पराग के स्पेल के 5 ओवर और बाकी हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि वह अपने पदार्पण मैच में और भी विकेट हासिल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: 2017 का एक नियम जो विनेश फोगाट पर पड़ गया भारी! इससे बेहतर था चोटिल हो जातीं महिला पहलवान
संबंधित खबरें
IPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, MI ने अफवाहों पर लगाया विराम
4 mins agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
6 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
7 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
7 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
8 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
8 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
8 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
9 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
9 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines