हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SL Weather Report: दूसरे टेस्ट पर भी मंडरा रहा बारिश का खतरा? जानें कैसा रहेगा पांचों दिन मौसम का हाल

IND vs SL Weather Report: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाना है. हालांकि, इस मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. मैच के पांचों दिन बारिश की संभावना जताई जा रही है.

विज्ञापन
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट पर भी मंडराया बारिश का खतरा! (PIC Credit- X/BCCI)

India vs Sri Lanka 2nd Test Weather Report: टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में जीत हासिल कर 1-0 की बढ़त बना ली है. गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में भारत ने मेजबान श्रीलंका को 165 रनों से करारी मात दी थी. हालांकि, पहला टेस्ट बारिश से काफी प्रभावित रहा और बार-बार खेलन रूकने से कई ओवरों का खेल नहीं हो सका. ऐसे में अब सबकी नजरें भारत और श्रीलंका के बीच 23 अगस्त से कोलंबो में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के मौसम पर टिकी है.

फैंस के मन में यही सवाल है कि क्या दूसरे टेस्ट में भी बारिश खेल का मजा किरकिरा करेगी? तो आइए जानते हैं भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट मैच के पांचों दिन कैसा रहेगा कोलंबो का मौसम.

दूसरे टेस्ट के पांचों दिन बारिश का खतरा

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. हालांकि, क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर है, क्योंकि गॉल टेस्ट की तरह दूसरे मुकाबले में भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है. दूसरे टेस्ट मैच के पांचों दिन बारिश की आशंका जताई जा रही है. एक्यूवेदर के मुताबिक, दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन कोलंबो में बारिश की संभावना 64 प्रतिशत है. सुबह के समय में बारिश होने के आसार ज्यादा है.

विज्ञापन

वहीं, दूसरे दिन बारिश होने की संभावना सबसे ज्यादा 96 प्रतिशत है, जबकि तीसरे दिन बारिश होने की आशंका 91 प्रतिशत है और चौथे दिन 60 प्रतिशत है. वहीं, कोलंबो टेस्ट के आखिरी दिन भी बारिश मैच का मजा किरकिरा कर सकती है है. मैच के 5वें दिन बारिश होने की संभावना 91 प्रतिशत है. ऐसे में दूसरे टेस्ट में बारिश बार-बार खेल में खलल डाल सकती है और मैच रद्द भी हो सकता है.

कोलंबो की पिच रिपोर्ट

कोलंबो की सिंहली स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है. इस मैदान पर टीमें अक्सर पहले बल्लेबाजी का फैसला करती हैं. यहां पहली पारी का औसत स्कोर 315 से 350 के बीच रहता है, जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर लगभग 340 से 360 के बीच है. वहीं, तीसरी पारी में स्कोर कम जाता है और 260-280 तक पहुंच जाता है, जबकि चौथी पारी का औसत स्कोर 170-190 के बीच है. ऐसे में कोलंबो टेस्ट में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी के भविष्य को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान, टेस्ट क्रिकेट में सफलता के लिए दिया गुरुमंत्र

IND vs SL 2nd Test: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज.

श्रीलंका: लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदारा, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला, केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, अशिता फर्नांडो.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- टेस्ट में टीम इंडिया के बुरे हाल पर कोच गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान, कहा – रैंकिंग मायने नहीं रखती

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola