हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Smriti Mandhana ने ICC के इस अवॉर्ड पर जमाया कब्जा, स्टार ऑलराउंडर की एक और बड़ी उपलब्धि

IND vs SA Women Cricket Series में अपनी धाकड़ बल्लेबाजी से टीम इंडिया को वनडे और टेस्ट मैच में जीत दिलाने वाली भारत की महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को ICC ने जून महीने का प्लेयर ऑफ द मंथ चुना है।

विज्ञापन
Smriti Mandhana

IND vs SA Women Cricket Series में अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया को वनडे और टेस्ट मैचों में जीत दिलाने वाली भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को ICC की ओर से जून महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है। स्मृति मंधाना ने इंग्लैंड की माइया बौशियर और श्रीलंका की विशमी गुणारत्ने को पछाड़कर ये अवॉर्ड अपने नाम किया है। माइया बैशियर इससे पहले मार्च में ये पुरस्कार अपने नाम कर चुकी थी। स्मृति मंधाना दुनिया की सर्वश्रेष्ठ शीर्ष क्रम की खिलाड़ियों में से एक मानी जाती हैं। स्मृति ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शेफाली शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 292 रन की साझेदारी की थी। स्मृति ने इस मैच में 149 रन बनाए

कैसा था जून में स्मृति का प्रदर्शन

स्मृति मंधाना ने जून में भारत के दौरे पर आई साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। भारत की महिला टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने इस सीरीज के पहले मैच में 117 रन, दूसरे मैच में 136 रन और तीसरे मैच में 90 रन बनाए थे। स्मृति मंधाना ICC के इस अवॉर्ड के लिए सितंबर-2022 में भी नामित हो चुकी थी, लेकिन तब उन्हें अवॉर्ड नहीं मिल सका था।

ये भी पढ़ें;- श्रीलंका के दौरे पर कोहली-बुमराह को आराम! इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

अवॉर्ड जीतने के बाद क्या बोली स्मृति मंधाना

ICC की ओर ये अवॉर्ड जीतने के बाद भारत की दिग्गज महिला खिलाड़ी स्मृति मंधाना ने कहा कि ‘मुझे जून माह के लिए आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ चुने जाने पर बहुत खुशी है। मुझे लगता है कि टीम ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है उससे मैं बहुत खुश हूं और मुझे खुशी है कि हमने वनडे और टेस्ट सीरीज जीतकर टीम के लिए योगदान दिया। उम्मीद है कि हम अपना फॉर्म जारी रख सकेंगे और मैं भारत के लिए मैच जीतने में और भी योगदान दे सकूंगी। मैं इसी तरह अपना काम जारी रखना चाहती हूं और टीम की सफलता में और योगदान देना चाहती हूं।’

ये भी पढ़ें:- गौतम गंभीर और श्रीलंका दौरे को लेकर BCCI करने वाली है बड़ा ऐलान, फैंस को है बेसब्री से इंतजार

ये भी पढ़ें:- व‍िराट कोहली के रेस्‍टोरेंट के ख‍िलाफ FIR, जानें क्या है पूरा मामला?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें