चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर साउथ अफ्रीका को एक और बड़ा झटका लगा. जसप्रीत बुमराह ने रयान रिकेल्टन को आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई.
IND vs SA Super 8, T20 World Cup Up 2026 Today Cricket Match Live Score: 22 फरवरी को भारत और साउथ अफ्रीका टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में भिड़ने के लिए मैदान पर उतर चुकी हैं. मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारत और साउथ अफ्रीका लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन कर आ रही हैं. दोनों टीमों ने अपने सभी 4-4 मैच जीते हैं. अब भारत और साउथ अफ्रीका की निगाहें सुपर 8 पर टिकी हुई हैं.
India vs South Africa Super 8, T20 World Cup 2026: Where to Watch Live Streaming
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है, जबकि मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार ऐप पर हो रही है. यहां फैंस हिंदी अंग्रेजी भाषा में कमेंट्री का लुत्फ उठा सकते हैं.
SL vs England, Super 8 T20 World Cup 2026: Playing 11
भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन , तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.
साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यान्सन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कागीसो रबाडा, लुंगी एनगिडी.
India vs SA Super 8 T20 World Cup 2026: Weather and Pitch Report
22 फरवरी यानी आज अहमदाबाद का तापमान 34 डिग्री है. नमी 23 फीसदी है, जबकि बारिश होने की संभावना 0 प्रतिशत है. हवा 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही है.
पिच की बात करें तो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. यहां पर टी-20 में बड़े स्कोर बनते हैं. तेज गेंदबाजों और फिरकी गेंदबाजों को अधिक मदद नहीं मिलती है.
IND vs SA, Super 8 T20 World Cup 2026: Head to Head
| विवरण | आंकड़े |
| कुल मैच खेले गए | 35 |
| भारत जीता | 21 |
| दक्षिण अफ्रीका जीता | 13 |
| बेनतीजा (No Result) | 01 |
नीचे पढ़ें पल-पल के अपडेट्स
तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर साउथ अफ्रीका को दूसरा झटका लगा. अर्शदीप सिंह ने कप्तान एडेन मार्करम को पवेलियन का रास्ता दिखाया. मार्करम सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए. तीन ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर दो विकेट पर 19 रन है.
जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले ओवर में ही भारत को पहली सफलता दिला दी. बुमराह ने क्विंटन डी कॉक को पवेलियन भेज दिया. डी कॉक 7 गेंदों पर 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. दो ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 10 रन है.
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम के लिए एडेन मार्करम और क्विंटन डी कॉक पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, भारत की ओर से तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पहला ओवर करने आए हैं.
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन , तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.
एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यान्सन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कागीसो रबाडा, लुंगी एनगिडी.
साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. भारतीय टीम पहले गेंदबाजी करेगी.
ईशान किशन शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने अब तक खेले गए मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की है. ईशान ने पाकिस्तान के खिलाफ भी अर्धशतकीय पारी खेली थी.
भारत और साउथ अफ्रीका शानदार फॉर्म में हैं. दोनों ही टीमें ग्रुप स्टेज में अपने सभी 4-4 मुकाबले जीतकर आ रही हैं.
साउथ अफ्रीका को भारत ने टी-20 विश्व कप 2024 फाइनल में हराया था. ऐसे में अफ्रीका के पास भारत से बदला लेने का शानदार मौका है.
थोड़ी देर में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम टॉस के लिए मैदान पर आएंगे. भारतीय समयानुसार टॉस 6:30 बजे होगा.
अभिषेक शर्मा पर सभी की निगाहें हैं. वह अब तक खेले गए 3 मैच में फ्लॉप हुए हैं. उनका खाता तक नहीं खुला है. तीनों ही बार वह डक पर आउट हुए हैं. ऐसे में अभिषेक शर्मा पर सभी की निगाहें हैं.










