भारतीय महिला टीम ने जीता राइजिंग एशिया कप का खिताब, बांग्लादेश को किया चारों खाने चित

ACC Womens Asia Cup Rising Stars 2026: भारतीय महिला A टीम ने बांग्लादेश महिला A टीम को राइजिंग एशिया कप 2026 फाइनल मैच में हरा दिया. भारत ने बांग्लादेश को 46 रनों से हराते हुए खिताब अपने नाम किया. कप्तान राधा यादव की अगुवाई में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया.

Cricket News - 2026-02-22T155435.468

ACC Womens Asia Cup Rising Stars 2026: राइजिंग एशिया कप 2026 में भारतीय महिला A टीम और बांग्लादेश महिला A टीम के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया था. इस मैच को भारत ने आसानी के साथ अपने नाम करते हुए खिताब भी जीत लिया. भारत की ओर से तेजल हसबनीस ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी, जबकि राधा यादव ने 30 गेंदों में 36 रनों की पारी खेली थी. वहीं, गेंदबाजी में प्रेमा रावत ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसकी बदौलत भारत ने 46 रनों से जीत हासिल कर ली.

विज्ञापन

भारत ने बनाए थे 134 रन

भारत को इस मैच में खराब शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज नंदनी कश्यप ने 15 गेंदों में 8 रन बनाए, जबकि वृंदा दिनेश ने 17 गेंदों में 19 रन बनाए. इसके अलावा अनुष्का शर्मा ने 12 गेंदों में 8 रन बनाए थे. हालांकि पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरीं तेजस हसबनीस ने 34 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली, जबकि राधा यादव ने 30 गेंदों में 36 रन बनाए थे.

विज्ञापन

बांग्लादेश की ओर से शानदार गेंदबाजी फहीमा खातून ने की. उन्होंने 4 ओवर में 25 रन खर्च कर 4 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा फरजाना ईस्मीन और फातिमा जहां सोनिया को 1-1 सफलता मिली.

88 रनों पर सिमट गई बांग्लादेश

बांग्लादेश 20 ओवर में 88 रनों पर सिमट गई. टीम की ओर से कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका. सलामी बल्लेबाज इशमा तंजीम ने 3 रन, जबकि कप्तान शमीमा सुल्तान ने 16 गेंदों में 20 रन बनाए. इसके अलावा सरमिन सुल्ताना ने 29 गेंदों में 18 रनों की पारी खेली थी. भारत की ओर से प्रेमा रावत ने 3 विकेट अपने नाम किए, जबकि तनुज कंवर और सोनिया मेंधिया को 2-2 सफलता मिली. भारतीय गेंदबाजों के आगे बांग्लादेश के बल्लेबाजों को नहीं चली. ऐसे में भारत ने आसानी के साथ फाइनल जीत लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ