हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले विराट कोहली का बड़ा फैसला, पड़ोसी मुल्क की आएगी शामत!

Virat Kohli: चैम्पियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ मैच का फैंस के साथ-साथ टीम इंडिया को भी बेसब्री से इंतजार है। इस मैच से पहले दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली ने बड़ा फैसला लिया है।

विज्ञापन
Virat Kohli

Virat Kohli Practice: भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैच का सभी को इंतजार है। इस मैच के लिए रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया पूरी तरह तैयार है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच की अहमियत को देखते हुए भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली ने बड़ा फैसला लिया है, जहां उन्होंने तय शेड्यूल समय से तीन घंटे पहले प्रैक्टिस करने का फैसला किया है। उन्होंने यहां प्रैक्टिस करने के लिए यूएई के टॉप गेंदबाजों को बुलाया है।

यह भी पढ़ें: CT 2025: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले युवराज सिंह की बड़ी भविष्यवाणी, 60 गेंद में शतक लगाएगा ये बल्लेबाज

विज्ञापन

मैच को लेकर दिखा विराट का समर्पण

यह कदम कोहली की इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़े मुकाबलों में से एक के लिए तैयारियों को दिखाता है, साथ ही साबित करता है कि स्टार बल्लेबाज मैच को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। स्थानीय तेज गेंदबाजों के साथ प्रैक्टिस करके कोहली अपनी तकनीक और टाइमिंग पर भी काम करना चाहते हैं।

भारत के पूर्व कप्तान कोहली का यह समर्पण मैच का रुख भारत की तरफ मोड़ सकता है। फैंस भी उत्सुकता से यह देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं कि क्या उनकी तैयारी बड़े मंच पर एक और शानदार प्रदर्शन में तब्दील होगी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: IND vs PAK: ‘टीम इंडिया फेवरेट है’, पूर्व पाक क्रिकेटर ने पाकिस्तान नहीं बल्कि भारत को बताया जीत का दावेदार

पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा है विराट का रिकॉर्ड

विराट ने इस तरह से पाकिस्तान को कूटने की तैयारी कर ली है। उन्हें क्रिकेट के अपने सबसे फेवरेट फॉर्मेट वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ खेलना काफी भाता है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक 16 वनडे मैचों में 52.15 की शानदार औसत से 678 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से इस दौरान तीन शतक और दो फिफ्टी निकलीं, जिसमें उनका हाई-स्कोर 183 रन रहा है।

विज्ञापन

दुबई में पाकिस्तान पर भारी भारत

दुबई के मैदान पर भारतीय टीम का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। टीम ने यहां सात मैच खेले हैं, जिसमें से उसे सात में जीत मिली है। इस मैदान पर टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ दो मैच खेले हैं और इन दोनों में जीत दर्ज की है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola