Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

IND vs PAK: ऐसे कौन जलील करता है सूर्या! क्या पार्ट-टाइमर्स के भी लायक नहीं है पाकिस्तान की टीम?

India vs Pakistan: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रनों से हराया. 176 रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 114 रन पर ही ढेर हो गई. वहीं, कप्तान सूर्या ने इस मैच में कुछ ऐसा किया जिसे देखकर फैंस पूछ रहे कि क्या पाकिस्तान की टीम पार्टटाइमर्स के भी लायक नहीं है?

Author
Edited By : Sanjeet Updated: Feb 16, 2026 00:03
India vs Pakistan
India vs Pakistan

India vs Pakistan, T20 Word Cup 2026: एक समय था जब भारत और पाकिस्तान के बीच का मुकाबला ‘महायुद्ध’ जैसा हुआ करता था और सांसें रोक देने वाला रोमांच देखने को मिलता था, लेकिन अब यह सिर्फ नाम के लिए क्रिकेट की सबसे बड़ी राइवलरी रह गई है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने एक बार फिर पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में एकतरफा अंदाज में 61 रनों से करारी मात दी.

कोलंबो में खेले गए इस मुकाबले भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 114 रन पर ही सिमट गई. इतना ही नहीं, कप्तान सूर्या ने इस मैच में पाकिस्तान को इस तरह से जलील किया कि फैंस पूछ रहे कि क्या पाकिस्तान की टीम पार्टटाइमर्स के भी लायक नहीं है?

---विज्ञापन---

कप्तान सूर्या ने पाकिस्तान का किया जलील

दरअसल, 176 रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और पहले ही ओवर में हार्दिक पांड्या ने साहिबजादा फरहान (1) को आउट कर पाकिस्तान बैकफुट पर ढकेल दिया. इसके अगले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने सैम अयूब (6) और कप्तान सलमान अली आगा (4) को पवेलियन भेज दिया. इसके बाद बाबर आजम (5), उस्मान खान (44) और मोहम्मद नवाज (4) भी सस्ते में पवेलियन लौट गए. पाकिस्तान ने सिर्फ 78 रन पर 6 विकेट गंवा दिए और टीम इंडिया पूरी तरह से हावी नजर आई.

इसके बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पार्ट-टाइमर्स तिलक वर्मा और रिंकू सिंह को गेंद थमा दी, लेकिन पाकिस्तानी बल्लेबाज पार्ट-टाइमर्स के खिलाफ भी कुछ खास नहीं कर सके. तिलक ने तो एक विकेट भी ले लिया और शादाब खान (14) को अपना शिकार बनाया. तिलक ने दो ओवर गेंदबाजी की और सिर्फ 11 रन खर्च कर एक सफलता हासिल की, जबकि रिंकू ने एक ओवर में सिर्फ 9 रन दिए. पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में सिर्फ 114 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- IND vs PAK T20 WC 2026: पाकिस्तान को रौंदकर भारत की सुपर 8 में एंट्री, ईशान किशन के बाद अक्षर-बुमराह ने बरपाया कहर

भारत ने 8वीं बार पाकिस्तान को हाराया

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह आठवीं बार है जब भारत ने पाकिस्तान टीम को धूल चटाई है. टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच अब तक 9 बार भिड़ंत हुई है, जिसमें सिर्फ एक बार पाकिस्तान को जीत नसीब हुई है. वहीं, पाकिस्तान के खिलाफ 61 रनों से जीत के साथ टीम इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में रनों के अंतर से 7वीं सबसे बड़ी जीत बन गई. अगर किसी फुल मेंबर टीम के खिलाफ देखें तो ये भारत की छठी सबसे बड़ी जीत है.

टी20 वर्ल्ड कप में रनों के अंतर से भारत की सबसे बड़ी जीत

भारत vs नामीबिया – 93 रन (2026)
भारत vs इंग्लैंड – 90 रन (2012)
भारत vs ऑस्ट्रेलिया – 73 रन (2014)
भारत vs जिम्बाब्वे -71 रन (2022)
भारत vs आयरलैंड – 68 रन (2024)
भारत vs अफगानिस्तान -66 रन (2021)
भारत vs पाकिस्तान – 61 रन (2026)

ये भी पढ़ें- IND vs PAK: भारत से मिली शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तानी कप्तानी का बड़ा बयान, बताया कहां हुई असली चूक?

First published on: Feb 15, 2026 11:28 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.