---विज्ञापन---

खेल

भारत में जन्मे और कमाए करोड़ों रुपये, फिर भी कर दिया हिंदुस्तानियों को नाराज, कौन हैं ये दिग्गज क्रिकेटर?

India vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई वोल्टेज मुकाबले को लेकर चल रहे विवाद के बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने बड़ा बयान दिया है. हुसैन ऐसी बात कही है जो किसी भी भारतीय को अच्छा नहीं लगेगा.

Author Edited By : Sanjeet
Updated: Feb 5, 2026 16:35
India vs Pakistan
India vs Pakistan

India vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज होने में अब बस दो दिनों का समय बचा है, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होने वाले टूर्नामेंट के सबसे बड़े मुकाबले पर अभी भी संशय बना हुआ है. बांग्लादेश के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद पाकिस्तान ने साफ कह दिया है कि उसकी टीम टी20 वर्ल्ड कप में तो हिस्सा लेगी, लेकिन भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी.

बांग्लादेश ने सुरक्षा चिंताओं के चलते भारत में टी20 वर्ल्ड कप खेलने से इनकार कर दिया था. वहीं, अब इस पूरे विवाद पर एक दिग्गज क्रिकेटर ने ऐसा बयान दिया है जो किसी भी भारतीय को अच्छा नहीं लगेगा. भारत में जन्मे और BCCI से करोड़ों रुपये कमाने के बावजूद इस क्रिकेटर ने बांग्लादेश और पाकिस्तान के फैसलों का समर्थन किया है.

---विज्ञापन---

नासिर हुसैन ने पाकिस्तान और बांग्लादेश को किया सपोर्ट

दरअसल, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में टी20 वर्ल्ड कप खेलने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद ICC ने उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. ICC के इस फैसले के विरोध में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले मैच के बायकॉट का ऐलान कर दिया. पाकिस्तान के इस फैसले ने पूरे क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी है.

इसी बीच स्काई स्पोर्ट्स के एक पॉडकास्ट में माइकल एथर्टन से बातचीत में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने कहा, “मुझे बांग्लादेश का अपने फैसले पर अड़े रहना अच्छा लगा. साथ ही मुझे बांग्लादेश के समर्थन में पाकिस्तान का रुख भी पसंद आया. मुझे पता है कि इसमें राजनीति शामिल है, लेकिन पाकिस्तान का बांग्लादेश के समर्थन में खड़ा होना भी सही लगता है. किसी न किसी मोड़ पर किसी को तो कहना होगा, अब बहुत हो गया, क्या हम वापस सिर्फ क्रिकेट खेल सकते हैं?”

---विज्ञापन---

‘पाकिस्तान ने सही तरीका अपनाया’ – हुसैन

नासिर हुसैन का मानना है कि मौजूदा दौर में क्रिकेट की हालत काफी निराशाजनक हो गई है, क्योंकि अब खेल में राजनीति बहुत ज्यादा घुस चुकी है. साथ ही उन्होंने एशिया कप 2025 का भी जिक्र किया, जब भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था और बाद में पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से भी मना कर दिया था.

उन्होंने कहा कि, “इस वक्त हालात वाकई काफी मुश्किल हैं और ऐसे में पाकिस्तान के पास आईसीसी या भारत को सिर्फ पैसे और भारत-पाकिस्तान मैच के फाइनेंस से ही नुकसान पहुंचाने का तरीका बचता है.

भारत में ही हुआ था नासिर हुसैन का जन्म

गौरतलब है कि नासिर हुसैन का जन्म 28 मार्च 1968 को भारत के चेन्नई में हुआ था. हालांकि, बाद में उनका परिवार इंग्लैंड शिफ्ट हो गया, जहां उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की. साल 2003 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाल हुसैन ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम की कप्तानी भी संभाली. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपने करियर में इंग्लैंड के लिए 96 टेस्ट और 88 वनडे मैच खेले, जिसमें उन्होंने क्रमश: 5764 रन और 2332 रन बनाए. उन्होंने मई 2004 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और अब वह एक मशहूर कमेंटेटर हैं.

ये भी पढ़ें- IND vs ENG U19 Final: ये 11 धुरंधर बनाएंगे टीम इंडिया को छठी बार चैंपियन! वैभव सूर्यवंशी बनेंगे ट्रंप कार्ड

भारत में कमेंट्री कर कमा चुके हैं करोड़ों रुपये

नासिर हुसैन सीधे तौर पर तो BCCI के कर्मचारी तो नहीं हैं, लेकिन वह भारत में होने वाले मैचों या IPL के दौरान अक्सर एक विदेशी पैनलिस्ट के रूप में नजर आते हैं. एक अनुमान के मुताबिक, टॉप-लेवल के अंतरराष्ट्रीय कमेंटेटर्स प्रति मैच लगभग $2,500 से $3,500 (लगभग 2 लाख से 3 लाख रुपये) तक कमाते हैं.

हुसैन अब तक भारत में होने वाले कई मैच में कमेंट्री कर चुके हैं और करोड़ों रुपये कमाए हैं. वह अक्सर अपने टिप्पणियों को लेकर चर्चा में रहते हैं. इसके बावजूद नासिर ने पाकिस्तान और बांग्लादेश के फैसले का सपोर्ट करते हुए भारतीय फैंस को नाराज करने का काम किया है.

ये भी पढ़ें- 6.44 करोड़ रुपये में बिके मुस्ताफिजुर रहमान, IPL 2026 से निकाले जाने के बाद चमकी किस्मत

First published on: Feb 05, 2026 04:31 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.