---विज्ञापन---

खेल angle-right

T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले नेपाल का बड़ा धमाका, इस टीम को रौंदकर बजाई खतरे की घंटी!

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप के आगाज से पहले नेपाल क्रिकेट टीम ने बड़ा धमाका किया है. नेपाल ने कनाडा के खिलाफ वार्म-अप मैच में 162 रनों का लक्ष्य 18 ओवर में ही चेज कर 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की और बाकी टीमों को एक मजबूत संदेश दिया है.

---विज्ञापन---

T20 World Cup 2026, Nepal Cricket Team: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने वाला है. इस बड़े टूर्नामेंट के शुरू होने से ठीक पहले नेपाल क्रिकेट टीम ने बड़ा धमाका कर दिया है. नेपाल की टीम ने गुरुवार को खेले गए वार्म-अप मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए कनाडा को 6 विकेट से हराकर बाकी टीमों को बड़ा संदेश दिया है.

इस मैच में नेपाल के खिलाड़ियों ने हर डिपार्टमेंट में कमाल का प्रदर्शन किया और 161 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर मैच जीत लिया. इस धमाकेदार जीत के नेपाल ने साफ कर दिया कि वह टी20 वर्ल्ड कप से सिर्फ हिस्सा लेने नहीं, बल्कि मुकाबला करने आई है.

---विज्ञापन---

कनाडा ने बनाए थे 161 रन

चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस वार्म-अप मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कनाडा की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 161 रनों का स्कोर खड़ा किया था. हालांकि, टीम की शुरुआत खास नहीं रही और सिर्फ 18 रन के स्कोर पर ओपनर युवराज समरा 7 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद नवनीत धालीवाल ने 41 रन, श्रेयस मोव्वा ने नाबाद 38 रन और आखिर में जस्करन सिंह ने 21 रन की तेज पारी खेलकर कनाडा को एक सम्मानजनक स्कोर पहुंचाया.

वहीं, नेपाल की ओर से संदीप लामिछाने ने 4 ओवर में सिर्फ 14 रन देकर 2 विकेट झटके. वहीं, कुशल भुर्तेल ने भी 2 विकेट चटकाए, जबकि सोमपाल कामी और नंदन यादव ने 1-1 विकेट लिया.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- अनुराग ठाकुर को मिली कोर्ट से सुप्रीम राहत, अब BCCI में होगी एंट्री?

नेपाल ने 2 ओवर बाकी रहते ही जीता मैच

162 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की टीम ने दमदार शुरुआत की और पावरप्ले में ही मैच पर मजबूत पकड़ बना ली. नेपाल के बल्लेबाजों ने कनाडा के गेंदबाजों की जमकर कुटाई करते हुए सिर्फ 6 ओवर में 75 रन बना डाले. नेपाल के लिए आसिफ शेख ने सबसे ज्यादा 29 गेंदों में 58 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए. वहीं, सुंदीप जोरा ने 44 रन की अहम पारी खेली, जबिक गुलसन झा ने नाबाद 31 रन और दिपेंद्र सिंह ऐरी ने आखिर में 9 रन बनाकर नेपाल की जीत पक्की कर दी.

नेपाल ने की टीम ने 18 ओवर में ही 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. नेपाल की यह जीत सिर्फ एक जीत नहीं, बल्कि T20 वर्ल्ड कप से पहले बाकी टीमों के लिए एक मजबूत संदेश है.

---विज्ञापन---

8 फरवरी को इंग्लैंड से होगा नेपाल का पहला मैच

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए नेपाल को ग्रुप सी में इंग्लैंड, इटली, स्कॉटलैंड और वेस्टइंडीज के साथ रखा गया है. नेपाल की टीम 8 फरवरी को मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेगी. इसके बाद नेपाल की टीम 12 फरवरी को इटली से भिड़ेगी और फिर 15 फरवरी को वेस्टइंडीज का सामना करेगी. वहीं, नेपाल का आखिरी ग्रुप स्टेज मैच 17 फरवरी को स्कॉटलैंड से होगा. बता दें कि, स्कॉटलैंड को बांग्लादेश की जगह इस टूर्नामेंट में शामिल किया गया है.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के IND vs PAK मैच बायकॉट फैसले पर कप्तान सूर्यकुमार ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हम तो कोलंबो जाएंगे…

First published on: Feb 05, 2026 05:18 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola