Royal Challengers Bengaluru Women vs Delhi Capitals Women WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला 5 फरवरी को वडोदरा में खेला गया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स की टीम फाइनल में आमने सामने थीं. आरसीबी अपना दूसरा खिताब जीतने के लिए उतरी थी, वहीं दिल्ली कैपिटल्स की नजरें पहले टाइटल पर थी. आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रन बनाए थे. लेकिन आरसीबी ने 2 गेंदें शेष रहते ही मुकाबला अपने नाम कर लिया.
दिल्ली ने जीता दूसरा खिताब
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 203/4 रन बनाए थे. कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी. उन्होंने 37 गेंदों में 57 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने 2 गेंदें शेष रहते ही मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया. आरसीबी की ओर से स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वॉल ने अर्धशतकीय पारी खेली थी. मंधाना ने 41 गेंदों में 87 रन बनाए, जबकि जॉर्जिया वॉल ने 54 गेंदों में 79 रन बनाए थे.
Royal Challengers Bengaluru Women vs Delhi Capitals Women WPL 2026 Eliminator: Full Squad
दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), तानिया भाटिया, (विकेटकीपर), लुसी हैमिल्टन, चिनेले हेनरी, मारिजान कैप, अलाना किंग, लिजेल ली, मिन्नू मणि, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, शैफाली वर्मा, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, प्रगति सिंह, एडडला स्रुजाना, लॉरा वोलवार्ट.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, गौतमी नाइक, ऋचा घोष (विकेटकीपर), नादिन डी क्लर्क, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, प्रेमा रावत, सयाली सतघरे, लॉरेन बेल, प्रथ्योषा कुमार, अरुंधति रेड्डी, दयालन हेमलता, पूजा वस्त्राकर, लिन्से स्मिथ.