6.44 करोड़ रुपये में बिके मुस्ताफिजुर रहमान, IPL 2026 से निकाले जाने के बाद चमकी किस्मत

Mustafizur Rahman PSL 2026: आईपीएल 2026 से पहले मुस्ताफिजुर रहमान ने नई डील साइन की है. पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के लिए उन्हें साइन किया गया है. करोड़ों रुपये में रहमान को साइन किया गया है. आईपीएल 2026 से निकाले जाने के बाद रहमान की किस्मत चमकी है.

मुस्ताफिजुर रहमान को मिली नई डील

मुस्ताफिजुर रहमान को मिली नई डील

Mustafizur Rahman PSL 2026: बांग्लादेश के स्टार तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के कहने पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने दल से निकाल दिया था. केकेआर ने 9.2 करोड़ रुपये में रहमान को आईपीएल ऑक्शन में अपने दल का हिस्सा बनाया था. हालांकि अब रहमान को नई डील पाकिस्तान में मिली है. उन्हें करोड़ों रुपये में साइन किया गया है.

विज्ञापन

पाकिस्तान में मिली करोड़ों की डील

मुस्ताफिजुर रहमान को लाहौर कलंदर्स ने पीएसएल 2026 के लिए सीधे अपने साथ शामिल करने की घोषणा की है . उन्हें 6.44 करोड़ पाकिस्तानी रुपये (लगभग 230,000 अमेरिकी डॉलर) में साइन किया गया है. कलंदर्स के साथ रहमान का तीसरा कार्यकाल होगा. इससे पहले वह लाहौर के लिए तीन सीजन खेल चुके हैं. रहमान को पहली बार 2016 सीजन के लिए चुना गया था, लेकिन कंधे की चोट के कारण वे खेल नहीं पाए थे. साल 2018 में, उन्होंने पांच मैच खेले और 6.43 की इकोनॉमी से चार विकेट झटक पाए. आगामी सीजन के लिए लाहौर ने शाहीन अफरीदी, अब्दुल्ला शफीक, सिकंदर रजा और मोहम्मद नईम को रिटेन किया था.

विज्ञापन

कलंदर्स के मालिक ने जताई खुशी

कलंदर्स के मालिक समीन राणा ने रहमान के टीम में शामिल होने पर खुशी जताई. उन्होंने कहा “एक बार कलंदर, हमेशा क़लंदर. मुस्तफिज़ुर सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं हैं. वह एक भाई हैं, हमारे परिवार का एक अहम हिस्सा हैं जो कभी अलग नहीं हुए. हमें उन्हें अपने ड्रेसिंग रूम में वापस स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है. उनकी प्रतिभा, अनुभव और समर्पण अमूल्य साबित होंगे क्योंकि हमारा लक्ष्य अपने खिताब की रक्षा करना और पीएसएल 11 में अपनी छाप छोड़ना है.

विज्ञापन

करियर पर एक नजर

मुस्ताफिजुर रहमान ने 15 टेस्ट मैच में 31 विकेट लिए हैं, जबकि 116 वनडे मैच में उन्होंने 177 विकेट लिए हैं. इसके अलावा 126 टी-20 मैच में 158 विकेट लिए हैं. उन्होंने आईपीएल के 60 मैच में 65 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ