Sanju Samson

T20 World Cup में क्या फिर बेंच पर बैठे रह जाएंगे संजू सैमसन? कप्तान सूर्या ने कर दिया साफ!

Sanju Samson: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से पहले संजू सैमसन के लिए सफर लगभग खत्म हो गया है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ वार्म-अप मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कन्फर्म कर दिया है कि ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ही ओपनिंग करेंगे.

Sanju Samson, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहने के बावजूद संजू सैमसन को पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. हालांकि, संजू को T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया में चुना गया और उम्मीद थी की वह टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे. लेकिन वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले ही सैमसन का सफर लगभग खत्म हो गया और उन्हें एक बार फिर बेंच पर ही बैठना पड़ सकता है. इसकी पुष्टि खुद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कर दी है. दरअसल, बुधवार, 4 फरवरी को भारत ने नवी मुंबई में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना एकमात्र वॉर्म-अप मैच खेला, जिसमें सैमसन की जगह ईशान किशन अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करने उतरे.

विज्ञापन

इससे पहले ईशान को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मैच में विकेटकीपिंग भी सौंपी गई थी. उस मैच में पहले संजू ही विकेटकीपिंग और ओपनर की भूमिका निभाई थी, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार 5 टी20 मैचों में फ्लॉप होने के बाद उन्होंने अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार ली. उन्होंने पूरे सीरीज में सिर्फ 46 रन बनाए. ऐसे में वार्म-अप मैच में टॉस के वक्त सूर्यकुमार यादव ने साफ कर दिया था कि टॉप ऑर्डर में बदलाव होगा. उन्होंने कहा कि ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ही ओपनिंग करेंगे. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ