ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टूर्नामेंट का आगाज हो चुका है। टीम इंडिया ने अपने पहले ही मैच में बांग्लादेश को 6 विकेट से हरा दिया है। वहीं, पाकिस्तान को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। अब टीम इंडिया का सामना चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से 23 फरवरी को दुबई के मैदान पर होगा। इस स्टेडियम टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। टीम इंडिया ने यहां पर बांग्लादेश, पाकिस्तान, हांग कांग और अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले खेले हैं।
दुबई में भारत को नहीं मिली हार
टीम इंडिया ने दुबई के मैदान पर अभी तक कुल 7 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 6 में जीत हासिल की है। एक मुकाबला टाई रहा है। इस मैदान पर टीम इंडिया वनडे क्रिकेट में अजेय हैं। टीम इंडिया ने यहां सभी टीमों को मात दी है।
दुबई में खेले हैं दो मैच
दुबई के मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने दो वनडे मैच खेले हैं,जिसमें टीम इंडिया ने दोनों मैचों में जीत हासिल की है। ये दोनों मैच वनडे एशिया कप 2018 में खेले गए थे। तब टीम इंडिया ने एक मैच 8 विकेट से तो दूसरा 9 विकेट से अपने नाम किया था। दोनों ही टीमें अब 7 साल के बाद एक फिर से इसी मैदान पर एक-दूसरे का सामना करेंगी।
हार का बदला लेना चाहेगी टीम इंडिया
टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ ही हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में टीम इंडिया अब उस हार का बदला लेना चाहेगी। टीम इंडिया इस समय शानदार फॉर्म में भी नजर आ रही है। टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में जीत हासिल की है तो वहीं, इंग्लैंड को भी उसने अपने घर में हराया है।
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दोनों देशों की टीम
भारत
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और वॉशिंगटन सुंदर।
पाकिस्तान
मोहम्मद रिजवान (कप्तान, विकेट कीपर), खुशदिल शाह, मुहम्मद ताइब ताहिर, बाबर आजम, इमाम उल हक, उस्मान खान, कमरान गुलाम, आघा सलमान, फहीम अशरफ, सऊद शकील, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद हसनैन, अबरार अहमद और हारिस रऊफ
संबंधित खबरें
मुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
6 mins agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
16 mins agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
49 mins agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
56 mins agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
57 mins agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
1 hr agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
2 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
3 hrs agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines