IND vs NZ Final, Team India Playing 11: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल अब से कुछ ही घंटों में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा. इस खिताबी मुकाबले से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे. लेकिन मैच शुरू होने से ठीक पहले एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि भारतीय टीम फाइनल में अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं करने वाली है. कप्तान सूर्या उसी टीम कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतरेंगे, जिसने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में जीत हासिल की थी.
फाइनल में बिना बदलाव के उतरेगी टीम इंडिया!
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, टीम इंडिया फाइनल में अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं करने वाली है. रिपोर्ट के अनुसार भारतीय टीम टीम कॉम्बिनेशन के साथ फाइनल मुकाबले में उतरेगी, जिसने गुरुवार (5 मार्च) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराया था. यानी टीम मैनेजमेंट और कप्तान सूर्यकुमार यादव अपने खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा दिखा रहा है.
दरअसल, सेमीफाइनल में जीत के बावजूद टीम इंडिया की बल्लेबाजी और गेंदबाजी को लेकर सवाल उठे थे. सबसे ज्यादा आलोचना अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती को झेलनी पड़ी. ऐसे में माना जा रहा था कि फाइनल में भारतीय टीम प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव कर सकती है. हालांकि, अब साफ हो गया है कि टीम मैनेजमेंट फाइनल मुकाबले में बिना किसी बदलाव के ही मैदान पर उतरेगा.
ये भी पढें- IND vs NZ: कैसी होने वाली है फाइनल मुकाबले के लिए अहमदाबाद की पिच? जमकर बरसेंगे रन!
अभिषेक और वरुण की फॉर्म को लेकर चिंता
हालांकि, भारतीय टीम के लिए ओपनर अभिषेक शर्मा और मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की फॉर्म थोड़ी चिंता का विषय बनी हुई है. अभिषेक अभी तक टूर्नामेंट में कुछ खास नहीं कर पाए हैं. जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में अर्धशतकीय पारी को छोड़कर वह बाकी मुकाबलों में फ्लॉप साबित हुए हैं. वहीं, वरुण पिछले कुछ मैचों में महंगे साबित हुए, जिसकी वजह से उनकी जगह कुलदीप यादव को खिलाने की मांग चल रही थी. लेकिन टीम मैनेजमेंट को भरोसा है कि ये दोनों खिलाड़ी फाइनल में बेहतर प्रदर्शन करेंगे. बता दें कि, वरुण इस टूर्नामेंट में 13 विकेट के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की लिस्ट में बराबरी पर हैं.
फाइनल के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.
ये भी पढ़ें- अहमदाबाद क्राइम ब्रांच का T20 WC फाइनल से पहले बड़ा एक्शन, दो लोगों को किया गिरफ्तार
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
6 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
7 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
8 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
8 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
8 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
9 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines