Mohan Kumar
पत्रकारिता में लगभग आठ साल का अनुभव है। हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से सफर शुरू हुआ जो टीवी 9 और एडिटरजी जैसे पड़ावों से गुजरा। देश-विदेश और स्पोर्ट्स की खबरें पढ़ना और लिखना पसंद है।
Read More---विज्ञापन---
Sarfaraz Khan Century: भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी में पहला टेस्ट जारी है। मैच के चौथे दिन युवा बल्लेबाज सरफराज खान ने सेंचुरी जड़कर अपनी टीम को मुसीबत से निकाला। यह उनके करियर का पहला शतक है। उनके इस शतक के दम पर भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ लीड लेने के करीब पहुंच गया है। सरफराज ने इस तूफानी शतक के दम पर इतिहास रच दिया है। सरफराज अब टेस्ट इतिहास में एक ही टेस्ट में जीरो और शतक बनाने वाले 22वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
इसके अलावा सरफराज न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय हैं। सरफराज से पहले 2014 में शिखर धवन ऐसा कर चुके हैं। धवन तब ऑकलैंड में खेले गए मैच की पहली पारी में खाता भी नहीं खोल सके थे, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 115 रन बनाए थे। हाल ही में उनसे पहले यह रिकॉर्ड शुभमन गिल ने बनाया था, जहां उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में जीरो और शतक बनाया था।
This celebration is hallmark of years of grit, determination, toil and patience. 🥹
– Sarfaraz Khan, you’re a champion! ⭐pic.twitter.com/LMewWXypMW
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 19, 2024
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: पाकिस्तान को पटकने के लिए भारत तैयार, महामुकाबले में ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI
सरफराज ने इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था और पांच पारियों में 50 की औसत से 200 रन बनाकर अपने इर्द-गिर्द बनी हाइप को सही साबित किया था। इस दौरान उनके बल्ले से तीन फिफ्टी निकली थीं। सरफराज बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में नहीं खेले थे, लेकिन गिल के बेंगलुरु में नहीं खेलने के कारण उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में मौका मिल गया।
Standing ovation for Sarfaraz and Pant.
– A stellar show by both the 2016 U19 batch boys! ❤️ pic.twitter.com/PQO6rgerVl
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 19, 2024
26 साल के सरफराज ने इस महीने की शुरुआत में ईरानी कप में भी शानदार प्रदर्शन किया है और रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ डबल सेंचुरी जड़ी थी। इस शतक के साथ उनके नाम अब फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 16 शतक हो गए हैं।
सरफराज के आंकड़े दिलचस्प हैं, जहां उन्होंने फर्स्ट क्लास करियर में फिफ्टी से ज्यादा शतक जड़े हैं। उनका औसत भी गजब का है, जहां उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 65 की औसत से रन बनाए हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: मुश्किल सिचुएशन में सरफराज खान ने दिखाया बल्ले से दम, जड़ी करियर की पहली सेंचुरी
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।