पहले मारी गेंद … फिर मांगी माफी! अर्शदीप सिंह ने वर्ल्ड कप फाइनल के बाद किया डेरिल मिचेल से हुए वाक्ये पर खुलासा

Arshdeep Singh vs Daryl Mitchell: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में अर्शदीप सिंह और डेरिल मिचेल के बीच तीखी बहस हो गई थी. बाद में अंपायर और सूर्यकुमार यादव को बीच बचाव के लिए आना पड़ा. हालांकि मैच के बाद अर्शदीप ने डेरिल मिचेल से माफी भी मांगी.

Cricket News - 2026-03-09T110250.708

Arshdeep Singh vs Daryl Mitchell: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. पहले भारतीय बल्लेबाजों ने इस मैच में कमाल किया. बाद में गेंदबाजों ने धारदार गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को चारों खाने चित कर दिया. हालांकि मैच के दौरान अर्शदीप सिंह और डेरिल मिचेल की बीच तीखी नोंकझोक हुई थी. लेकिन मैच के बाद अर्शदीप सिंह ने मिचेल से माफी मांगी, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

क्या था मामला?

अर्शदीप सिंह भारत की ओर से 11वां ओवर करने आए. ओवर की पांचवीं गेंद पर मिचेल ने अर्शदीप सिंह की तरफ शॉट खेला. इसके बाद अर्शदीप ने फॉलो थ्रू में गेंद मिचेल की जांघ पर मार दी. इसके बाद मिचेल चिल्लाते हुए अर्शदीप सिंह की तरफ बढ़े. दोनों के बीच तीखी नोंकझोक हुई. इसके बाद सूर्यकुमार यादव को बीच बचाव के लिए आना पड़ा था. दूसरी ओर अंपायर ने भी अर्शदीप सिंह को समझाया. इस विवाद के बाद अर्शदीप सिंह ने चुप्पी तोड़ी और मिचेल से माफी भी मांगी.

विज्ञापन

अर्शदीप सिंह ने मांगी माफी

इस मामले के बाद अर्शदीप सिंह को पछतावा हुआ और उन्होंने माना कि उन्हें गेंद मिचेल की तरफ थ्रो नहीं करनी चाहिए थी. मैच के बाद वह मिचेल के पास गए और उन्होंने माफी मांगी. मिचेल ने भी हंसते हुए उन्हें माफ कर दिया और बाद में दोनों खिलाड़ियों ने पहले हाथ मिलाया और बाद में गले भी मिले. दोनों के वीडियो को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से साझा किया गया है.

अर्शदीप सिंह ने फाइनल में किफायती गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवर में 32 रन खर्च किए थे. हालांकि एक भी सफलता उन्हें नहीं मिली. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन बनाए थे, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड 159 रनों पर सिमट गई. भारत ने 96 रनों से बाजी मारी और खिताब पर कब्जा जमाया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ