हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs NZ: बेंगलुरु टेस्ट मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने कटाई नाक, दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

IND vs NZ:बेंगलुरु में इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। इस मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया पहली पारी में सिर्फ 46 रन पर ही सिमट गई। इस दौरान टीम इंडिया के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

विज्ञापन

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने बुरी तरह से निराश किया है। टीम इंडिया के सिर्फ दो ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पर गए। वहीं, टीम इंडिया के कई दिग्गज खिलाड़ी आज अपना खाता भी नहीं खोल पाए। टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन ऋषभ पंत ने बनाए। उन्होंने 20 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी और विलियम ने शानदार गेंदबाजी की। हेनरी ने 5 तो विलियम ने 4 विकेट हासिल किए। वहीं, इस मैच में टीम इंडिया के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

घरेलू सरजमीं पर बनाया सबसे कम स्कोर

न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की पारी सिर्फ 46 रन पर ही सिमट गई। यह टीम इंडिया का अपनी घरेलू सरजमीं पर सबसे कम स्कोर है। इससे पहले 1979 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया 75 रनों पर ढेर हुई थी। इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट में यह टीम इंडिया का तीसरा सबसे छोटा है। टीम इंडिया ने अपना सबसे छोटा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया है। 2020 में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के सिर्फ 36 रनों पर ही ढेर हो गई थी। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भी टीम इंडिया 50 से ज्यादा का स्कोर नहीं बना पाई।

विज्ञापन

 

क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिलेगा सरफराज खान को मौका

View Results

विज्ञापन

टीम इंडिया के बल्लेबाज हुए ढेर

इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। टीम इंडिया ने अपना पहला विकेट 9 रन के स्कोर पर खोया था। रोहित शर्मा 2 रन बनाकर आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद विराट कोहली और सरफराज खान भी बिना खाता खोले आउट हो गए। टीम इंडिया ने 10 रन के स्कोर पर ही अपने 3 विकेट खो दिए थे।

विज्ञापन

 

इसके बाद यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत ने पारी को संभालने की कोशिश, लेकिन इस दौरान यशस्वी 12 रन बनाकर आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद को भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। जडेजा, अश्विन और राहुल बिना खाता खोले आउट हो गए। कीवी टीम के लिए मैट हेनरी ने 13.2 ओवर में 15 देकर 5 विकेट लिए। इसके अलावा विलियम ने 4 विकेट लिए।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola