IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच बेंगलुरु में खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच में 4 दिन का खेल हो चुका है। अब सभी की नजर पांचवें दिन पर टिक गई हैं। इस टेस्ट मैच के चौथे दिन टीम इंडिया की दूसरी पारी 462 रनों पर सिमट गई थी। इसके बाद न्यूजीलैंड को जीत के लिए 107 रनों का लक्ष्य मिला है। 5वें दिन न्यूजीलैंड के पास आसानी से इस स्कोर को हासिल करने का मौका है। लेकिन इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जिससे टीम इंडिया के फैंस खुश हो जाएंगे।
कीवी टीम के लिए बारिश बन सकती है विलेन
टीम इंडिया के लिए बेंगलुरु टेस्ट मैच जीतना बहुत मुश्किल लग रहा है। लेकिन इसके बाद भी टीम इंडिया के पास इस मैच को बचाने का मौका है। इस टेस्ट मैच के पांचवें दिन बारिश की संभावना है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु में कल (20 अक्टूबर) को 80 प्रतिशत बारिश की संभावना है। ऐसे में अगर कल पूरे दिन बारिश होती है तो यह मैच ड्रॉ हो जाएगा।
एक्यूवेदर के अनुसार, बेंगलुरु में सुबह 9 से 10 बजे के बीच बारिश होने की 51% संभावना है। इसके अलावा 10 बजे से 12 बजे तक 45% प्रतिशत बारिश की आशंका है। 1 बजे दोपहर में 49% बारिश की संभावना है। वहीं। 2 बजे 51% और दोपहर 3 बजे 55% बारिश का अनुमान लगाया गया है।
ये भी पढ़ें:- Women’s T20 World Cup 2024: दुनिया को मिलने वाला है नया चैंपियन, मैच से पहले हो गया तय
सरफराज खान ने लगाया शानदार शतक
टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 462 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए दूसरी पारी में सरफराज खान और ऋषभ पंत ने शानदार पारी खेली। सरफराज खान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया। उन्होंने 150 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 18 चौके और 3 छक्के लगाए। उनके अलावा ऋषभ पंत ने 105 गेंदों पर 99 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान पंत ने 9 चौके और 5 छक्के लगाए।
इन दोनों बल्लेबाज के आउट होने के बाद टीम इंडिया का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। जिस वजह से टीम इंडिया एक बड़ा स्कोर नहीं बना पाई। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी और विलियम ने 3-3 विकेट लिए। उनके अलावा एजाज पटेल ने 2 विकेट हासिल किए। बता दें कि भारत टीम पहली पारी में 46 रन पारी ही सिमट गई थी। वहीं, न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 402 रन बनाए थे। कीवी टीम ने भारत पर 356 रन की लीड हासिल की थी।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: चौथे दिन हार टालने के लिए भारत को क्या-क्या करना होगा? नजरें बॉलर्स की बैटिंग पर
संबंधित खबरें
250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
13 mins agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
1 hr agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
2 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
3 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
11 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
11 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
12 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
12 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines