IND vs IRE: ये क्या है भाई? ऋषभ पंत ने अनोखे SIX से किया फिनिश, देखें वीडियो

Rishabh Pant Six: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक बार फिर अपनी शानदार बल्लेबाजी से फैंस को मुरीद बना लिया है। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ मैच विनिंग पारी खेली।

Rishabh Pant Six

Rishabh Pant Six

Rishabh Pant Six: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इंटरनेशनल क्रिकेट में दमदार वापसी कर बता दिया है कि उन्हें ‘चैंपियन’ क्यों कहा जाता है। पंत ने बुधवार को टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के तहत आयरलैंड के खिलाफ मुश्किल पिच पर तूफानी बल्लेबाजी की। तीसरे नंबर पर उतरे पंत ने 26 गेंदों में 3 चौके-2 छक्के ठोक 138.46 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 36 रन जड़े। पंत टीम इंडिया को जीत दिलाकर ही मैदान से लौटे। इस दौरान उन्होंने अनोखा छक्का लगाकर भारतीय टीम को जीत दिलाई।

विज्ञापन

13वें ओवर में जड़ा रिवर्स स्कूप SIX

पंत ने अपनी स्टाइलिश बल्लेबाजी का ये नजारा 13वें ओवर में दिखाया। बैरी मैक्कार्थी की पहली गेंद पर पंत कोई रन नहीं बना पाए। वह गेम को थोड़ा जल्दी फिनिश करना चाहते थे। टीम इंडिया भी 12 ओवर में 91 के स्कोर पर पहुंच चुकी थी। अब उसे जीत के लिए 6 रनों की जरूरत थी। ऐसे में पंत ने इसी गेंद पर गेम को फिनिश करना चाहा।

विज्ञापन

रवि शास्त्री ने की तारीफ

मैक्कार्थी ने जैसे ही इस ओवर की दूसरी गेंद डाली, पहले से तैयार पंत ने जैसे ही बॉल को ऑफ स्टंप से बाहर जाता देखा, उन्होंने दूसरी दिशा में अपनी बॉडी घुमाई और रिवर्स स्कूप स्वीप लगाकर गेंद को हवाई यात्रा करा दी। पंत के इस छक्के के साथ ही भारत ने ये मैच जीत लिया। इस छक्के ने कमेंट्री बॉक्स में बैठे रवि शास्त्री को भी गदगद कर दिया। वे इस छक्के की तारीफ में कसीदे पढ़ते नजर आए।

विज्ञापन

जेम्स एंडरसन की भी की थी कुटाई

पंत ने इस छक्के के साथ ही 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टेस्ट की याद दिला दी। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पंत ने इसी तरह रिवर्स स्कूप लगाकर दुनिया के शीर्ष गेंदबाज जेम्स एंडरसन की धज्जियां उड़ा दी थीं। पंत के सामने एंडरसन बेबस नजर आए थे। पंत ने 89 के स्कोर पर भी बेखौफ बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए इंग्लिश फील्डरों को खूब छकाया था।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ तैयार

अब उन्होंने आयरलैंड के सामने भी इसी तरह की बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए टीम इंडिया के फैंस को खुश कर दिया है। आपको बता दें कि पंत ने करीब 18 महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की है। वह एक्सीडेंट के बाद चैंपियन बनकर लौटे हैं। पंत ने इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए वार्मअप मुकाबले में भी शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया था। जहां उन्होंने 32 गेंदों में 53 रन की धमाकेदार पारी खेली थी। देखना दिलचस्प होगा कि ये चैंपियन पाकिस्तान के खिलाफ 9 जून को होने वाले मुकाबले में कैसा प्रदर्शन करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ