---विज्ञापन---

खेल angle-right

IND vs IRE: रोहित शर्मा ने चोट पर दिया बड़ा अपडेट, नासाउ की पिच ने उठाए सवाल

Rohit Sharma Injury: भारत-आयरलैंड के बीच खेले गए मुकाबले (IND vs IRE) में कप्तान रोहित शर्मा चोटिल होकर पवेलियन लौट गए। उनकी चोट ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है।

---विज्ञापन---

Rohit Sharma Injury: टी-20 विश्व कप में भारत-आयरलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने फिफ्टी जमाकर फैंस का दिल जीता। फैंस रोहित के शानदार अर्धशतक का जश्न मना ही रहे थे कि इतने में उन्हें बड़ा झटका लगा। रोहित चोट लगने के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए। मैच के 10वें ओवर में रोहित शर्मा 52 रन के स्कोर पर थे, तभी वह पवेलियन की ओर लौट गए। हिटमैन के पवेलियन लौटने पर सभी की धड़कनें बढ़ गईं।

क्यों पवेलियन लौटे रोहित शर्मा? 

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 30 रन पर खेल रहे थे। आयरलैंड की ओर से 6वां ओवर लेकर आए जोशुआ लिटिल की गेंद पर रोहित शर्मा ने प्वाइंट पर खेलना चाहा, लेकिन वह चूक गए और गेंद उनके कंधे पर जा लगी। इसके बाद रोहित शर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा किया और कंधे में दर्द की वजह से पवेलियन की ओर लौट गए। रोहित शर्मा को पवेलियन की ओर से जाता देख भारतीय क्रिकेट फैंस की धड़कनें बढ़ गई हैं। फैंस को चिंता सताने लगी और वह प्रार्थना करने लगे कि रोहित शर्मा की चोट बड़ी न हो और वह अगले मैच में पूरी तरह से फिट होकर ही मैदान में उतरें।

---विज्ञापन---

रोहित ने चोट पर दिया अपडेट 

रोहित शर्मा ने मैच के बाद चोट पर अपडेट दिया। उन्होंने कहा- बस थोड़ा दर्द है।  हिटमैन के ऐसा कहने के बाद फैंस को उम्मीद है कि वे अगले मैच में बिलकुल फिट होकर मैदान पर लौटेंगे।

नासाउ की पिच पर उठे सवाल 

इस मैच में रोहित के साथ पंत भी इस मुश्किल पिच पर खतरे में नजर आए। पिच पर काफी उछाल देखा गया। जिससे बल्लेबाजों को चोट लगने का खतरा बढ़ गया है। आपको बता दें कि टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने भी पिच पर खतरे की संभावना जताई थी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IRE vs IND: रोहित शर्मा ने एक पारी से बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, बने दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज

विराट कोहली के आउट होने के बाद रोहित ने संभाला 

भारतीय टीम 97 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी। कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने पारी का आगाज किया। हालांकि विराट कोहली महज 1 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन रोहित शर्मा ने अपना शानदार खेल दिखाया। उन्होंने मुश्किल पिच पर 37 गेंदों में 4 चौके-3 छक्के ठोक 140.54 के स्ट्राइक रेट से 52 रन जड़े।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs IRE: हार्दिक पांड्या की इनस्विंगर ने टकर के उड़ाए होश, आपने देखी ये खतरनाक गेंद? 

ये भी पढ़ें: IND vs IRE: टॉस के दौरान क्यों हुआ कंफ्यूजन, क्या भूल गए रोहित शर्मा? 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: ठहाके मारकर हंसने लगे कोच राहुल द्रविड़, प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो वायरल 

ये भी पढ़ें: IND vs IRE: भारत के खिलाफ एक विकेट हासिल करते ही ये गेंदबाज बनाएगा कीर्तिमान, गजब का है रिकॉर्ड 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: पाकिस्तान की टीम पर पूर्व दिग्गज ने उठाए सवाल, बाबर आजम को कप्तान बनाने पर भड़के 

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: IRE से जीत के बाद रोहित के नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड, बन जाएंगे ऐसा करने वाले पहले भारतीय  

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs IRE: ये 5 खिलाड़ी आयरलैंड का कर सकते हैं सूपड़ा साफ, यहां देखें गजब के आंकड़े 

ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: शिवम दुबे नहीं…ये खिलाड़ी पूरी कर सकता है युवराज की कमी, पूर्व दिग्गज का दावा 

---विज्ञापन---
First published on: Jun 05, 2024 11:14 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola