IRE vs IND: रोहित शर्मा ने एक पारी से बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, बने दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज

IND vs IRE Rohit Sharma Record: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में इतिहास रचा। रोहित ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से 3 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

Rohit Sharma IND vs IRE T20 World Cup 2024

Rohit Sharma IND vs IRE T20 World Cup 2024

IND vs IRE Rohit Sharma Record: टी-20 वर्ल्डकप के पहले ही मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई है। भारत-आयरलैंड के बीच हुए मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इतिहास रचा। हिटमैन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए फिफ्टी जमाई। इस मैच में शानदार बल्लेबाजी कर हिटमैन ने तीन बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

विज्ञापन

टी20 क्रिकेट में 4000 रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी 

रोहित शर्मा ने बतौर सलामी बल्लेबाज के रूप में पारी का आगाज किया और टी20 क्रिकेट में 4000 रन पूरे किए। वह ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली और पाकिस्तानी खिलाड़ी बाबर आजम ने किया था। विराट कोहली के टी20 क्रिकेट में 4038 रन हैं, जबकि बाबर आजम ने टी20 में कुल 4023 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा ने अपने 152वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की है। रोहित ने सबसे कम गेंद खेलकर यह कीर्तिमान अपने नाम स्थापित किया है। रोहित शर्मा ने 4000 रन पूरे करने के लिए 2861 गेंद खेली हैं।

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप में पूरे किए 1000 रन 

रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप में 1000 रन बनाने का भी रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली और श्रीलंकाई खिलाड़ी महेला जयवर्धने ने यह उपलब्धि हासिल की थी। विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट के विश्वकप में अबतक 1142 रन और महेला जयवर्धने ने टी20 वर्ल्डकप में 1016 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

पूरे किए 600 छक्के 

रोहित शर्मा ने इस मैच में तीन छक्के जड़े हैं। वह 600 छक्के लगाने वाले दुनिया नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। इस सूची में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल हैं, जिन्होंने कुल 553 छक्के जड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ