IND vs IRE: टॉस के दौरान क्यों हुआ कंफ्यूजन, क्या भूल गए रोहित शर्मा?

T20 World Cup 2024 IND vs IRE: कप्तान रोहित शर्मा आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में टॉस के दौरान कंफ्यूज नजर आए। उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।

Rohit Sharma IND vs IRE

Rohit Sharma IND vs IRE

T20 World Cup 2024 IND vs IRE: टी-20 विश्व कप में टीम इंडिया के पहले मुकाबले के दौरान टॉस में कंफ्यूजन देखने को मिला। आयरलैंड के खिलाफ बुधवार को न्यूयॉर्क के नासाउ क्रिकेट ग्राउंड में हुए मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा, विपक्षी कप्तान पॉल स्टर्लिंग, मैच रेफरी और प्रजेंटर रवि शास्त्री सब कंफ्यूज हो गए। टीम इंडिया ने इस मैच में टॉस जीता, लेकिन इससे पहले थोड़ा ड्रामा देखने को मिला। जिसके बाद फैंस सोशल मीडिया पर टॉस में फिक्सिंग का आरोप लगा रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि ये कंफ्यूजन क्यों हुआ।

विज्ञापन

कप्तान रोहित शर्मा ने बढ़ाया कंफ्यूजन

हुआ यूं कि जैसे ही रोहित शर्मा ने टॉस का सिक्का उछाला तो आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने हेड्स बोला। फिर जब सिक्का नीचे गिरा तो रोहित को लगा कि वे टॉस हार गए हैं। इसलिए वे पीछे जाने लगे, लेकिन तभी रवि शास्त्री ने मैच रेफरी से पूछा कि सिक्के में क्या आया है। इस पर डेविड ने कहा कि टेल्स आया है। डेविड ने रोहित शर्मा की ओर इशारा करते हुए कहा कि टॉस उन्होंने जीता है, लेकिन रोहित फिर से कंफ्यूज नजर आए। उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि वे टॉस जीत चुके हैं। वे पूछने लगे कि क्या मैंने ही टॉस जीता है? इस पर रेफरी ने कहा कि टॉस भारत के पक्ष में गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या भूले रोहित  

रोहित शर्मा टॉस के बाद प्लेइंग इलेवन के बारे में चर्चा करते हुए भी कंफ्यूज हो गए। वह जब टीम कॉम्बिनेशन बता रहे थे, तब वे प्लेइंग इलेवन में आखिरी खिलाड़ियों का नाम भूल गए। इस भूल के बाद रोहित खुद भी मुस्कुराते हुए नजर आए। आपको बता दें कि रोहित शर्मा की भूलने की आदत के बारे में एक बार विराट कोहली ने राज खोला था। विराट ने कहा था कि रोहित कई बार अपना जरूरी सामान भी होटल में ही भूल जाते हैं। उन्हें एयरपोर्ट पर इसके बारे में याद आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ