IND vs IRE: रोहित शर्मा ने T20i में रचा इतिहास, तोड़ डाला एमएस धोनी का रिकॉर्ड

Rohit Sharma Captaincy Record in T20i: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने करियर में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

Rohit Sharma Captaincy Record

Rohit Sharma Captaincy Record

Rohit Sharma Captaincy Record in T20i: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपने करियर में नित नए कीर्तिमान गढ़ते नजर आ रहे हैं। बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में रोहित ने टीम इंडिया को 8 विकेट से जीत दिलाई। कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। जिसके बाद टीम इंडिया के गेंदबाजों ने आयरलैंड को 96 रन पर ढेर कर दिया। इसका पीछा करने उतरे रोहित ने शानदार बल्लेबाजी की और पचासा ठोक डाला। उनके रिटायर्ड हर्ट होने के बाद ऋषभ पंत ने मैच फिनिश किया। पंत ने 26 गेंदों में नाबाद 36 रन बनाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। इस जीत के आगाज के साथ ही भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा जीत वाले, सबसे सफल भारतीय कप्तान बन गए हैं। रोहित ने अब तक 42 टी-20 मैचों में टीम इंडिया को जीत दिलाई है। इस मामले में उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ा। धोनी ने 41 मैचों में टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। इस मामले में विराट कोहली तीसरे स्थान पर हैं। विराट ने 32 मैचों में भारतीय टीम को जीत दिलाई थी।

विज्ञापन

बने भारत के सबसे सफल कप्तान 

रोहित शर्मा टी-20 इंटरनेशनल में भारत के सबसे सफल कप्तान बन गए हैं। रोहित ने अब तक 55 में से 42 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। उन्हें सिर्फ 12 टी-20i मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि एक मैच टाई रहा है। रोहित शर्मा का विनिंग परसेंटेज 76.36 है। वहीं एमएस धोनी के रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने 72 में से 41 मैचों में जीत दर्ज की थी। जबकि 28 में हार का सामना करना पड़ा था। धोनी की कप्तानी में भी एक मैच टाई रहा था। धोनी का विनिंग परसेंटेज 56.94 प्रतिशत रहा है। अब हिटमैन इस मामले में उनसे आगे निकल गए हैं।

विज्ञापन

बाबर आजम टॉप पर 

टी-20 इंटरनेशनल में दुनिया के सबसे सफल कप्तान पाकिस्तान के बाबर आजम हैं। बाबर ने अब तक 81 टी-20 मैचों में से 46 में जीत दर्ज की है। उन्हें 28 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। कप्तान के तौर पर दुनिया में सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल मैच बाबर आजम ने ही खेले हैं। अब बाबर आजम और रोहित शर्मा भारत-पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में एक-दूसरे के सामने होंगे। देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच में कौनसा कप्तान बाजी मारता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ