IND vs IRE: हार्दिक पांड्या की इनस्विंगर ने टकर के उड़ाए होश, आपने देखी ये खतरनाक गेंद?

IND vs IRE Hardik Pandya: आयरलैंड के खिलाफ हार्दिक पांड्या ने शानदार कमबैक किया। उन्होंने होश उड़ाने वाली गेंदबाजी की। पांड्या ने लॉर्कन टकर को बोल्ड मारकर पवेलियन का रास्ता दिखाया।

Hardik Pandya Inswinger Bowled Lorcan Tucker

Hardik Pandya Inswinger Bowled Lorcan Tucker

IND vs IRE Hardik Pandya: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने शानदार शुरुआत की है। भारतीय गेंदबाजों के आगे आयरलैंड के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। आयरलैंड की टीम 96 रन के स्कोर पर ही ढेर हो गई। टीम के चार बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक के बाद एक विकेट चटका डाले। उप-कप्तान हार्दिक पांड्या भी फॉर्म में लौट आए। उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी से महफिल लूटी। इस दौरान हार्दिक की एक गेंद ने लोगों को दिल जीत लिया। हार्दिक ने अपनी इनस्विंगर से आयरिश बल्लेबाज को ऐसा चकमा दिया कि वह पोज मारता ही रह गया। गेंद ने स्टंप की गिल्लियां उड़ा दीं।

विज्ञापन

सातवें ओवर में उड़ाए होश

हार्दिक पांड्या भारतीय टीम की ओर से 7वां और अपना पहला ओवर डाल रहे थे। ओवर की पांचवीं गेंद पर हार्दिक के सामने स्ट्राइक पर लॉर्कन टकर थे। वह 13 गेंद पर 10 रन बनाकर खेल रहे थे। इस दौरान उन्होंने दो चौके भी जड़े थे। हार्दिक ने लॉर्कन को 7वें ओवर की पांचवीं गेंद डाली, जिस पर लॉर्कन पूरी तरह से चकमा खा गए और गेंद मिडिल स्टंप चटकाते हुए बाहर निकल गई। हार्दिक की इस शानदार गेंद ने भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों का दिल जीत लिया। स्टेडियम में बैठे दर्शक हार्दिक की इस गेंद पर पूरी तरह से उत्साह में भर आए।

विज्ञापन

हार्दिक ने झटके तीन विकेट 

हार्दिक पांड्या ने वर्ल्ड कप में शानदार शुरुआत देकर अपने आलोचकों का मुंह बंद करा दिया है। हाल ही में हुए आईपीएल में हार्दिक खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। ऐसे में वह विश्वकप में कैसा प्रदर्शन करेंगे, इसपर लगातार लोग सवाल खड़े कर रहे थे। अब हार्दिक ने अपने प्रदर्शन से सभी को जवाब दे दिया है। हार्दिक ने विश्वकप के पहले मैच में कुल 4 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने 1 मेडन ओवर के साथ 27 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा अर्शदीप सिंह व जसप्रीत बुमराह ने 2-2, मोहम्मद सिराज व अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट चटकाए। रवींद्र जडेजा ने हालांकि 1 ही ओवर किया और उन्हें सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन

कौन हैं लॉर्कन टकर 

लॉर्कन टर्कर आयरलैंड टीम के विकेटकीपर और बल्लेबाज हैं। जिन्होंने अब तक 72 टी20 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 124.17 के स्ट्राइक से 1305 रन बनाए हैं। इस बल्लेबाज ने टी20 क्रिकेट में 9 अर्धशतक भी जड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ