IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 12 फरवरी को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज में भारतीय टीम 2-0 से आगे चल रही है। ऐसे में टीम इंडिया की निगाहें तीसरे वनडे मैच को जीतकर सीरीज को क्लीन स्वीप करने पर होंगी, जबकि इंग्लैंड तीसरा मैच जीतकर अपनी लाज बचाना चाहेगी। भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले तीसरे मैच का मजा आप फ्री में ले सकते हैं।
कितने बजे शुरू होगा मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा मुकाबला दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 1 बजे होगा। भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे वनडे का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और स्पोर्ट्स 18 चैनल पर किया जाएगा। स्टार स्पोर्ट्स 2 HD/SD मैच का इंग्लिश कमेंट्री में सीधा प्रसारण करेगा। वहीं स्पोर्ट्स 18 HD/SD चैनल पर मैच की हिंदी कमेंट्री होगी। मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ओटी एप्लिकेशन और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
तीसरे वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती।
तीसरे वनडे के लिए इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11
फिल साल्ट (विकेट कीपर), बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद।
दोनों टीमों का स्क्वाड
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।
इंग्लैंड की टीम: जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, बेन डकेट, जो रूट, फिलिप साल्ट, जेमी स्मिथ, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, मार्क वुड।
संबंधित खबरें
Asian Games 2026: 48 साल में पहली बार, भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड मेडल
2 hrs agoODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया! जानें पूरा प्लान
2 hrs agoAsian Games 2026 LIVE: सेलिंग में भारत ने जीता ब्रॉन्ज, रिकर्व मिक्स्ड टीम ने गोल्ड मेडल मैच में बनाई जगह
3 hrs agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
9 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
10 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
11 hrs agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 7 अक्टूबर को होगा भारत का पहला मैच, जानें पूरी डिटेल्स
12 hrs agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
12 hrs agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
13 hrs agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines