हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs ENG चौथे टी20 में 3 विकेट लेते ही वरुण चक्रवर्ती रच देंगे इतिहास, तोड़ देंगे ये महारिकॉर्ड

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 31 जनवरी को चौथा टी20 मैच खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के पास एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है।

विज्ञापन

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में अभी तक वरुण चक्रवर्ती का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। उन्होंने अब तक खेले गए तीन मैचों में 10 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 22 जनवरी को कोलकाता में खेले गए पहले मैच में चार ओवर में 23 रन देकर 3 बल्लेबाजों को आउट किया था। एमए चिदंबरम स्टेडियम में दूसरे मैच में उन्होंने 38 रन देकर दो विकेट चटकाए थे। वहीं, तीसरे टी20 मैच में चक्रवर्ती ने चार ओवर में 24 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे। उनके पास चौथे टी20 मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है।

तोड़ सकते हैं ये रिकॉर्ड

10 विकेट अपने नाम करने वाले चक्रवर्ती इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। पिछले तीन मैचों में इंग्लिश बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी करने वाले स्टार स्पिनर अगर शुक्रवार को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) स्टेडियम में होने वाले चौथे टी20 में कम से कम तीन विकेट लेने में सफल हो जाते हैं, तो वह भारत के लिए टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

 

नवंबर 2024 में भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज के दौरान चक्रवर्ती ने चार मैचों में 12 बल्लेबाजों को आउट किया था। ऐसे में अब उनके पास अपना रिकॉर्ड तोड़ने और द्विपक्षीय टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाने का मौका है।

विज्ञापन

भारत के लिए टी20 सीरीज में सर्वाधिक विकेट

वरुण चक्रवर्ती
12 (भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20, 2024)
वरुण चक्रवर्ती
10* (भारत बनाम इंग्लैंड टी20, 2025)
रविचंद्रन अश्विन
9 (भारत बनाम श्रीलंका, 2016)
रवि बिश्नोई
9 (भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2023)
दीपक चाहर
8 (भारत बनाम बांग्लादेश, 2019)
अक्षर पटेल
8 (भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2022)
रवि बिश्नोई
8 (भारत बनाम वेस्टइंडीज, 2022)
युजवेंद्र चहल
8 (भारत बनाम श्रीलंका, 2017)
मुकेश कुमार
8 (भारत बनाम जिम्बाब्वे, 2024)
युजवेंद्र चहल
8 (भारत बनाम इंग्लैंड, 2017)
वाशिंगटन सुंदर
8 (भारत बनाम जिम्बाब्वे, 2024)
अर्शदीप सिंह
8 (भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2024)
शार्दुल ठाकुर
8 (भारत बनाम न्यूजीलैंड, 2020)
शार्दुल ठाकुर
8 (भारत बनाम इंग्लैंड, 2021)

मुश्किल में होल्डर का रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर जेसन होल्डर के नाम टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा बल्लेबाजों को आउट करने का रिकॉर्ड बनाया है। जनवरी 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज की घरेलू सीरीज के दौरान होल्डर ने पांच मैचों में 15 इंग्लिश बल्लेबाजों को आउट किया था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola