हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: हार के साथ टीम इंडिया ने बनाए 5 शर्मनाक रिकॉर्ड, T20I इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

India vs England: इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी टी20 मुकाबले में भारत को 56 रनों से करारी हार झेलनी पड़ी. इस हार के साथ टीम इंडिया ने 4-0 से सीरीज गंवा दिया. वहीं, इस हार के साथ टीम इंडिया के नाम 5 शर्मनाक रिकॉर्ड भी जुड़ गए हैं.

विज्ञापन
टीम इंडिया सीधे क्वार्टर फाइनल से करेगी अपने अभियान की शुरुआत (Image generated by AI)

India vs England: श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी टी20 मुकाबले में 56 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा. साउथम्प्टन में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 258 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में टीम इंडिया 201 रन ही बना सकी. इसी के साथ इंग्लैंड ने भारत को क्लीन स्वीप कर 4-0 से सीरीज अपने नाम कर लिया. यह भारत की लगातार दूसरी सीरीज हार है. इससे पहले भारत को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में 0-2 से हार झेलनी पड़ी थी. वहीं, इस हार के साथ ही टीम इंडिया के नाम 5 ऐसे शर्मनाक रिकॉर्ड भी जुड़ गए हैं, जो इससे पहले कभी नहीं बने थे.

1. भारत के खिलाफ बना टी20 इंटरनेशनल का सबसे बड़ा स्कोर

साउथैम्पटन में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक और जोस बटलर ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. बटलर ने 64 गेंदों पर 131 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि ब्रूक ने 25 गेंदों पर नाबाद 95 रन बनाए. दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 233 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की, जिसके बदलौत इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 257 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. यह टी20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ किसी भी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले भारतीय टीम के खिलाफ इंग्लैंड का सबसे बड़ा स्कोर 246/7 था, जो इसी साल वानखेड़े स्टेडियम में हुए मैच में बनाया था.

भारत के खिलाफ टी20I में सबसे बड़े स्कोर

  • 257/3 – इंग्लैंड, साउथम्प्टन 2026
  • 246/7 – इंग्लैंड, वानखेड़े 2026
  • 245/6 – वेस्टइंडीज, लॉडरहिल 2016
  • 227/3 – दक्षिण अफ्रीका, इंदौर 2022

2. T20I में भारत की चौथी सबसे बड़ी हार

258 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया 210 रन ही बना सकी और 56 रनों से हार गई. यह टी20 इंटरनेशनल में रनों के लिहाज से भारत की चौथी सबसे बड़ी हार रही. इससे पहले इसी सीरीज के तीसरे मैच में भारत को 125 रनों की सबसे बड़ी हार मिली थी.

विज्ञापन

टी20I में भारत की सबसे बड़ी हार (रनों के लिहाज से)

  • 125 रन – इंग्लैंड, नॉटिंघम 2026
  • 80 रन – न्यूजीलैंड, वेलिंग्टन 2019
  • 76 रन – दक्षिण अफ्रीका, अहमदाबाद 2026
  • 56 रन – इंग्लैंड, साउथम्प्टन 2026
  • 51 रन – दक्षिण अफ्रीका, न्यू चंडीगढ़ 2025

3. किसी एक टी20 सीरीज में भारत की सबसे ज्यादा हार

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारत को लगातार 4 मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी, जबकि एक मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा. ऐसा पहली बार हुआ है जब टीम इंडिया किसी एक टी20 सीरीज या टूर्नामेंट में चार मैच हारी है.

किसी टी20 सीरीज/टूर्नामेंट में भारत की सबसे ज्यादा हार

  • 4 हार – इंग्लैंड दौरा (2026)
  • 3 हार – टी20 वर्ल्ड कप 2009 (इंग्लैंड)
  • 3 हार – टी20 वर्ल्ड कप 2010 (वेस्टइंडीज)
  • 3 हार – वेस्टइंडीज दौरा (2023)

4. पहली बार एक मैच में पांच ओवरों में लुटाए 20 या उससे ज्यादा रन

इंग्लैंड के खिलाफ 5वां टी20 मुकाबला भारतीय गेंदबाजों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा. इस मैच में टीम इंडिया ने 5 ऐसे ओवर फेंके, जिनमें 20 या उससे ज्यादा रन बने. टी20 इंटरनेशनल इतिहास में पहली बार भारत के खिलाफ एक ही मैच में पांच ओवरों में 20+ रन बने हैं. इससे पहले किसी भी टी20 इंटरनेशनल में भारत ने अधिकतम तीन ऐसे ओवर ही फेंके थे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: इन 5 खिलाड़ियों के फेल होने की वजह से बुरी तरह हारी टीम इंडिया, T20 सीरीज में नहीं मिली जीत

5. भारत के खिलाफ एक टी20 मैच लगे दूसरे सबसे ज्यादा छक्के

इस मुकाबले में इंग्लैंड के बल्लेबाजों खासकर जोस बटलर और हैरी ब्रूक ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए 17 छक्के जड़े. यह टी20 इंटरनेशनल में अब तक भारत के खिलाफ किसी टीम द्वारा लगाए गए दूसरे सबसे ज्यादा छक्के हैं. इससे पहले वेस्टइंडीज ने 2016 में एक टी20 मैच में भारत के खिलाफ कुल 21 छक्के लगाए थे.

  • 21 छक्के – वेस्टइंडीज, लॉडरहिल (2016)
  • 17 छक्के – इंग्लैंड, साउथम्प्टन (2026)

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताई शर्मनाक हार की असली वजह, किस मोड़ पर हाथ से निकला मैच? 


संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola