IND vs ENG: इन 5 खिलाड़ियों के फेल होने की वजह से बुरी तरह हारी टीम इंडिया, T20 सीरीज में नहीं मिली जीत

IND vs ENG: टीम इंडिया का खराब प्रदर्शन इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टी-20 मैच में भी जारी रहा. जहां पर टीम इंडिया ने पहले गेंदबाजी में खराब प्रदर्शन किया. उसके बाद बल्लेबाजों ने भी फैंस का दिल तोड़ दिया. जिसके कारण ही टीम इंडिया सीरीज 0-4 से हार गई है.

Team India (Image generated by AI)
1 / 6
Team India (Image generated by AI)

IND vs ENG: टीम इंडिया साउथहैंपटन में पहुंचने से पहले ही सीरीज 0-3 से हार गई थी. 5वें टी-20 मैच में टीम इंडिया सम्मान बचाने के लिए मैदान पर उतरी थी. हालांकि इंग्लिश टीम ने ऐसा करने का मौका ही नहीं दिया. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवरों में 3 विकेट गंवाकर 257 रन बनाए. जवाब में टीम इंडिया 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 201 रन ही बना सकी और मुकाबला 56 रनों से हार गई. इस मुकाबले में टीम इंडिया की हार के ये 5 स्टार खिलाड़ी विलेन बने हैं. (Pic Credit- AI Generated)

विज्ञापन

अक्षर पटेल

अक्षर पटेल 2 / 6

अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने इस मुकाबले में भी बहुत ज्यादा निराश किया. उन्होंने पहले गेंदबाजी में 4 ओवर फेंके और बिना विकेट लिए 63 रन लुटा दिए. जिसके बाद बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने 4 गेंदों में सिर्फ 3 रन ही बनाए.  (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram) 

विज्ञापन

प्रिंस यादव

प्रिंस यादव 3 / 6

तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने बहुत ही खराब गेंदबाजी की. प्रिंस ने 4 ओवरों में 60 रन लुटा दिए. इस दौरान उन्होंने एक भी विकेट अपने नाम नहीं किया. युवा गेंदबाज प्रिंस के पास जोस बटलर और हैरी ब्रूक के आक्रमण को कोई जवाब नहीं था. (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram) 

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा 4 / 6

टीम इंडिया बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी. ऐसे में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा से टीम को बड़ी उम्मीद थी. हालांकि अभिषेक शर्मा इस मुकाबले में 5 गेंदों में सिर्फ 3 रन ही बनाकर जोफ्रा आर्चर का शिकार बन गए. (Pic Credit- AI Generated) 

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर 5 / 6

कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले कप्तानी में बड़ी गलती की. उन्होंने मैच में 2 विकेट लेने वाले शिवम दुबे से सिर्फ 1 ओवर ही कराया. वहीं बल्लेबाजी के समय उन्होंने 16 गेंदों में 28 रन बनाए. हालांकि उनकी खराब कप्तानी टीम इंडिया को बहुत ज्यादा भारी पड़ी. (Pic Credit- AI Generated) 

सूर्यांश शेडगे

सूर्यांश शेडगे  6 / 6

युवा तेज गेंदबाजी सूर्यांश शेडगे ने भी बहुत ज्यादा निराश किया है. पहले उन्होंने गेंदबाजी में 3 ओवर डाले और बिना एक भी विकेट लिए 39 रन लुटा दिए. जिसके बाद बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने 6 गेंदों में सिर्फ 7 रन ही जोड़े.  (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन