Shubman Gill Missed Big Chance: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच आज से लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में शुरू होगा। एजबेस्टन में हुए पिछले मैच में भारतीय टीम ने जीत अपने नाम कर ली। शुभमन गिल का प्रदर्शन इसी बीच धमाकेदार रहा। उन्होंने दोनों ही परियों में शतक जड़े। पहली पारी में उन्होंने 269 रन बनाए थे। इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड का मानना है कि शुभमन गिल, ब्रायन लारा का नाबाद 400 रनों का रिकॉर्ड तोड़ सकते थे।
स्टुअर्ट ब्रॉड का शुभमन गिल को लेकर बड़ा बयान
शुभमन गिल ने दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी की और लगा कि कोई उन्हें रोक नहीं पाएगा। हालांकि, उन्होंने 269 रन पर अपना विकेट गंवा दिया। स्टुअर्ड ब्रॉड ने हाल ही में फॉर द लव ऑफ क्रिकेट पॉडकास्ट पर बयान दिया और कहा कि गिल, ब्रायन लारा को पीछे छोड़ सकते थे। उन्होंने कहा, ‘शुभमन गिल ने 269 बनाए। ईमानदारी से बताऊं, तो ऐसा लग रहा था कि वो ब्रायन लारा का रिकॉर्ड तोड़ सकते थे। वो धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे थे। लग नहीं रहा था कि कोई चीज उन्हें तंग करेगी। उन्होंने अपने करियर में ज्यादातर समय पारी की शुरुआत की और अब चौथे पायदान पर विराट कोहली के रिटायरमेंट के बाद आ रहे हैं। उन्होंने दोहरा शतक और फिर 150 बनाया। लगता है कि उनकी कोई कमजोरी नहीं है।’
वियान मुल्डर के पास था ब्रायन लारा के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका
ब्रायन लारा ने साल 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में नाबाद 400 रन जड़ दिए थे। इसके बाद से ही यह टेस्ट क्रिकेट इतिहास का सर्वाधिक स्कोर है। हाल ही में साउथ अफ्रीका के वियान मुल्डर के पास यह रिकॉर्ड तोड़ने का सबसे अच्छा मौका था। जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट मुकाबले में वियान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और नाबाद 367 रन जड़ दिए। उनके पास मात्र 33 और रन बनाकर ब्रायन के 21 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका था। हालांकि, उन्होंने साउथ अफ्रीका की पारी को घोषित करने का फैसला लिया। मुल्डर ने बाद में एक इंटरव्यू में बताया कि वो ब्रायन के खिलाफ ही यह रिकॉर्ड रखना चाहते थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: 3 तेज गेंदबाजों का खेलना तय, कुलदीप को मिलेगा मौका? प्लेइंग 11 पर Rishabh Pant ने दिया अपडेट
संबंधित खबरें
कौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
7 mins agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
8 mins agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
59 mins agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
1 hr agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
2 hrs agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
3 hrs agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
3 hrs agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines