IND vs ENG: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस समय पीठ की ऐंठन से जूझ रहे हैं। इसी वजह से वो सिडनी टेस्ट मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी भी नहीं कर पाए थे। इसी बीच उनकी वापसी का इंतजार कर रहे फैंस को एक बड़ा झटका लगा है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा था। उन्होंने इस सीरीज में सबसे ज्यादा 32 विकेट लिए थे।
इंग्लैंड की सीरीज में दिया जा सकता है आराम
पीटीआई के अनुसार, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पर ध्यान रखते हुए इंग्लैंड के खिलाफ भारत की लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है। बुमराह अत्यधिक कार्यभार के कारण चोटिल हुए हैं। ऐसे में बीसीसीआई की मेडिकल टीम यह सुनिश्चित करने की कोशिश में लगी हुई है कि वो आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी तक फिट हो जाए। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी हद तक बुमराह की मौजूदगी पर निर्भर करेगा।
चोट को लेकर नहीं हो पाया है अंदाज
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, उनकी पीठ की ऐंठन का ग्रेड अभी तक पता नहीं चला है। अगर उनकी चोट ग्रेड एक श्रेणी में है तो उन्हें वापसी में तीन हफ्ते लगेंगे। वहीं, अगर ग्रेड 2 की चोट लगी है तो इससे उबरने में उन्हें 6 हफ्ते लगेंगे। ग्रेड 3 की चोट होने पर उन्हें तीन महीने के आराम और रिहैबिलिटेशन की जरूरत होती है।
बता दें कि भारत 22 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगा। इस सीरीज में टीम इंडिया अपनी चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी कर सकती है। इस दौरान कई युवा खिलाड़ियों को मौका दे सकती है।
टी20 सीरीज का शेड्यूल:
- 22 जनवरी: पहला टी20, कोलकाता
- 25 जनवरी: दूसरा टी20, चेन्नई
- 28 जनवरी: तीसरा टी20, राजकोट
- 31 जनवरी: चौथा टी20, पुणे
- 2 फरवरी: पांचवां टी20, मुंबई
वनडे सीरीज का शेड्यूल
- 6 फरवरी: पहला वनडे, नागपुर
- 9 फरवरी: दूसरा वनडे, कटक
- 12 फरवरी: तीसरा वनडे, अहमदाबाद
संबंधित खबरें
ODI World Cup 2027 में कितने बजे से शुरू होंगे टीम इंडिया के मुकाबले? नोट कर लीजिए मैच टाइमिंग
10 mins agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग-11, क्या रोहित शर्मा होंगे बाहर?
51 mins agoAsian Games 2026: 48 साल में पहली बार, भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड मेडल
3 hrs agoODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया! जानें पूरा प्लान
3 hrs agoAsian Games 2026 LIVE: तीरंदाजी में रिकर्व मिक्स्ड टीम ने जीता सिल्वर मेडल, लवलीना की नजरें गोल्ड पर
4 hrs agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
10 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
11 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
12 hrs agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 7 अक्टूबर को होगा भारत का पहला मैच, जानें पूरी डिटेल्स
13 hrs agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines